Bihar Weather Forecast : अगले दो दिनों में बदल सकता है मौसम, 9 को बूंदाबांदी की संभावना
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Apr 2021 10:10 AM
उत्तर बिहार में कुछ स्थानों पर नौ-दस अप्रैल को हल्की बूंदा-बांदी के अनुमान हैं. अगले चार दिनों तक औसतन 10 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा तथा उसके बाद एक दिन पछिया हवा चलने की संभावना है.
दरभंगा. उत्तर बिहार में कुछ स्थानों पर नौ-दस अप्रैल को हल्की बूंदा-बांदी के अनुमान हैं. अगले चार दिनों तक औसतन 10 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा तथा उसके बाद एक दिन पछिया हवा चलने की संभावना है.
डॉ राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार मधुबनी और दरभंगा के एक-दो स्थानों पर 9-10 अप्रैल को हल्की बूंदा बूंदी हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है.
इसके कारण अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम ताापमान 21-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 9-10 अप्रैल को हल्की बूंदाबूंदी की संभावना को देखते हुए किसानों को गेहूं की कटनी, दौनी एवं दाने को सुखाने के कार्य में सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.
गरमा मूंग तथा उरद की बुआई प्राथमिकता देकर संपन्न करें. भिंडी की फसल में फल एवं प्ररोह वेधक कीट की निगरानी करें. प्याज फसल में थ्रिप्स कीट की निगरानी करें. ओल की फसल की बुआई करें.
बता दें कि मंगलवार का अधिकतम तापमान 35. 6 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 0. 2 डिग्री सेल्सियस कम है. इसी तरह न्यूनतम तापमान 17. 5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है. यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










