Bihar Weather Forecast : बिहार में अभी भी आंधी-पानी के आसार, समय पर मॉनसून देगा दस्तक
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Jun 2021 9:34 AM
दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून बिहार में समय पर पहुंच सकता है. मॉनसून अपेक्षा से बेहतर चाल में है. मॉनसून रविवार को बागडोगरा पहुंच गया है. सिक्किम,पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर के विभिन्न इलाकों में अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है.
पटना. दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून बिहार में समय पर पहुंच सकता है. मॉनसून अपेक्षा से बेहतर चाल में है. मॉनसून रविवार को बागडोगरा पहुंच गया है. सिक्किम,पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर के विभिन्न इलाकों में अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है.
इसके बाद यहां से हिमालय से टकराकर मॉनसूनी हवा बिहार और झारखंड में बारिश करायेगी. हालांकि आइएमडी पटना ने अभी भी आधिकारिक तौर पर मॉनसून की तिथि तय नहीं की है. आइएमडी के सूत्रों का कहना है पहले से निर्धारित तिथि 12 जून से एक दो दिन पहले से लेकर दो दिन बात तक मॉनसून दस्तक दे सकता है.
आइएमडी के बुलेटिन में साफ कर दिया गया है कि अगले 72 घंटे तक मॉनसून अभी प्रदेश में नहीं पहुंचने वाला है. पूर्वी बिहार उत्तरपूर्व बिहार के किसी भी हिस्से से मॉनसून बिहार में प्रवेश करेगा. यह तय माना जा सकता है.
बिहार में अरब सागर से नमी युक्त हवाओं के आने का सिलसिला थमा नहीं है. चूंकि प्रदेश में पश्चिमी हवा चल रही है. इसलिए तापमान में इजाफा जारी रहेगा. बेशक दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा. हवा में नमी की बढ़ी हुई मात्रा की वजह से हीट इंडेक्स काफी बढ़ा हुआ है.
कुल मिला कर जहां जितना तापमान है, उससे दो से तीन डिग्री बढ़ा हुआ महसूस किया जा रहा है. हीट इंडेक्स तापमान और आद्रता के एक विशेष फॉर्मूला से तय किया जाता है. हीट इंडेक्स अक्सर दर्ज तापमान से अधिक होता है. आइएमडी पटना के मुताबिक अगले 24 घंटे प्रदेश में कुछ एक-दो स्थानों पर आंधी-पानी आने की आशंका है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










