Bihar Weather Forecast : बिहार में अगले 48 घंटे तक रात में कम और दिन में बढ़ा रहेगा तापमान

Lucknow: Students on their way to school, amid dense fog, during a cold morning, in Lucknow, Friday, Dec. 11, 2020. (PTI Photo/Nand Kumar)(PTI11-12-2020_000021A)
पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर देश के उत्तरी भाग में सक्रिय हो रहा है. हालांकि, उसके असर से पहले अगले 48 घंटे तक पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में इजाफा होने की संभावना है.
पटना . पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर देश के उत्तरी भाग में सक्रिय हो रहा है. हालांकि, उसके असर से पहले अगले 48 घंटे तक पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में इजाफा होने की संभावना है. इधर, रविवार को पूरे प्रदेश में दिन और रात का तापमान सामान्य के करीब रहा.
आइएमडी पटना की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान रात के तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है.
वहीं, दिन के तापमान में इसी अवधि के दौरान तीन से चार डिग्री तक का इजाफा हो सकता है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर रात और दिन के समय कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
जानकारी के मुताबिक रविवार को गया, भागलपुर और पूर्णिया में हल्की बारिश दर्ज की गयी है. वाल्मीकि नगर और भागलपुर में उच्चतम तापमान 25 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान डेहरी में 6.5 डिग्री दर्ज की गयी. डेहरी में भी बारिश दर्ज की गयी. इन दिनों पूरे प्रदेश में पछिया हवा बह रही है. आसमान बिल्कुल साफ रहने से दिन में गर्मी भी महसूस होगी.
लो विजिबिलिटी के कारण रविवार को भी पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित रहा. इससे पांच फ्लाइटें रद्द रहीं, जबकि 12 विमान देर से परिचालित हुए. इनमें चार फ्लाइटें देर से आयीं, जबकि आठ देर से उड़ीं.
रद्द होने वाली फ्लाइटों में कुछ प्लांड कैंसिलेशन था, जिनके यात्रियों को इसकी पूर्व सूचना दे दी गयी थी. उनके जाने की वैकल्पिक व्यवस्था भी कर दी गयी थी. लिहाजा उन्हें परेशानी नहीं हुई. लेकिन, जिन फ्लाइटों को अचानक रद्द किया गया.
पूर्व सूचना नहीं मिलने के कारण उनके यात्री टर्मिनल में आ गये थे, जिनको बहुत परेशानी हुई. जिन विमानों की देरी एक घंटा से अधिक थी, उनके यात्रियों को अधिक परेशानी हुई और वे नाराज दिखे.
रद्द विमानों के कई यात्री एयरलाइंस से दूसरे विमान से जल्द भेजने की व्यवस्था करने की मांग करने लगे जबकि कई ने टर्मिनल में हंगामा भी किया. रद्द होने वाली फ्लाइटें में G8516, G8507, G8515, G8351 और G82506 शामिल है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




