Bihar Weather Forecast : ताउते के असर से बिहार में गिरेगा तापमान, छाये रहेंगे बादल

Updated at : 18 May 2021 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : ताउते के असर से बिहार में गिरेगा तापमान, छाये रहेंगे बादल

अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान के महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों में टकराने के बाद उत्तर पूर्व की तरफ मुड़ने के पूरे आसार बन गये हैं. इसका आंशिक असर बिहार पर भी पड़ने की आशंका है. चक्रवाती तूफान के असर से पूरे बिहार के आसमान पर बादल छाये रह सकते हैं.

विज्ञापन

पटना. अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान के महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों में टकराने के बाद उत्तर पूर्व की तरफ मुड़ने के पूरे आसार बन गये हैं. इसका आंशिक असर बिहार पर भी पड़ने की आशंका है. चक्रवाती तूफान के असर से पूरे बिहार के आसमान पर बादल छाये रह सकते हैं.

हालांकि आइएमडी पटना की तरफ से जारी इस जानकारी में साफ कर दिया गया है कि चक्रवाती तूफान का कोई खतरनाक असर बिहार पर नहीं पड़ने वाला है. बावजूद प्रदेश के आसामन में बादल छाये रहने से केवल तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सोमवार को पश्चिमी और दक्षिणी बिहार में दिन का तापमान एक बार फिर बढ़ा.

बक्सर में सर्वाधिक तापमान

बक्सर में बिहार का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया. यहां दिन का उच्चतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश के अधिकतर तीस बड़े शहरों में उच्चतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. रात का तापमान भी बढ़ा हुआ रहेगा. पश्चिमी, दक्षिणी एवं मध्य बिहार में उच्चतम तापमान 39 से 43 के बीच ही दर्ज किया गया है.

इधर, उत्तर बिहार में गर्मी के साथ पड़ रही उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है. तेज धूप और भीषण गर्मी से घर के अंदर भी लोग हलकान है. आने वाले दो तीन दिनों तक मौसम की यही स्थिति रहने की संभावना है.

इस दौरान आसमान में बादल छाया रहा सकता है. इससे मौसम शुष्क रहेगा. आसमान में बादल छाए रहने और तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस रहेगा. दोपहर में घर से बाहर निकलने में काफी जलन महसूस होती है.

उमस पड़ने से बिजली कटते ही लोग पसीने से तरबतर हो जाते हैं. मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में वृद्धि होगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन