Bihar Weather Forecast : बिहार में अभी प्री मॉनसूनी बारिश के आसार नहीं, नौ से चढ़ेगा पारा, 11 से लू चलने के आसार

Updated:
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : बिहार में अभी प्री मॉनसूनी बारिश के आसार नहीं, नौ से चढ़ेगा पारा, 11 से लू चलने के आसार

इन दिनों प्रदेश में चल रही भारी आर्दतायुक्त पुरवैया से इस हफ्ते के अंत में मुक्ति मिल जाने के आसार हैं. इसके स्थान पर पूरे प्रदेश में पछिया हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. इससे प्रदेश में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ेगा.

विज्ञापन

पटना. इन दिनों प्रदेश में चल रही भारी आर्दतायुक्त पुरवैया से इस हफ्ते के अंत में मुक्ति मिल जाने के आसार हैं. इसके स्थान पर पूरे प्रदेश में पछिया हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. इससे प्रदेश में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ेगा.

दरअसल, जबरदस्त लू चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है. हालांकि अगले दो दिन झारखंड से सटे इलाके में आंधी और वज्रपात की आशंका है. हालांकि, शुक्रवार से ही दिन के तापमान में इजाफा शुरू हो गया है. हालांकि, अभी कहीं भी प्री मॉनसूनी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं.

आइएमडी की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक प्रदेश में एक-दो जगहों को छोड़ दें तो अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है.

इसकी वजह पुरवैया हवा का लगातार चलना है. हालांकि, चक्रवाती प्रभाव के कारण खासतौर पर दक्षिणी-पश्चिमी इलाके में मौसमी दशाएं अस्थायी तौर पर बदल सकती हैं. गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डेहरी 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

पटना में 36.6 डिग्री सेल्सियस, गया में सामान्य के करीब 38.4, भागलपुर में सामान्य से 4 डिग्री कम 35.7 और पूर्णिया में सामान्य से करीब दो डिग्री नीचे 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा है. उल्लेखनीय है कि बिहार में विभिन्न जगहों के हिसाब से आर्दता देखी गयी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन