ePaper

Bihar Weather: मानसून की पहली बारिश से भीगा पटना, ठनका से सात लोगों की मौत, भागलपुर में तीन की गयी जान

Updated at : 19 Jun 2022 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: मानसून की पहली बारिश से भीगा पटना, ठनका से सात लोगों की मौत, भागलपुर में तीन की गयी जान

आइएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि बिहार में शनिवार को जो भी बारिश हुई, वह अरब सागर से बने मॉनसून के सिस्टम से हुई है. बंगाल की खाड़ी से आया परंपरागत मॉनसून सिस्टम अभी पश्चिमी चंपारण से लेकर बांका तक सक्रिय है.

विज्ञापन

पटना में मॉनसून की पहली बारिश शनिवार की रात को हुई. पटना के अलावा आसपास के क्षेत्रों में शाम में तेज हवा के साथ हुई मॉनसूनी फुहार से लोगों को तेज गर्मी से काफी राहत मिली. इस दौरान पटना में 9.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी. शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा. आइएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि बिहार में शनिवार को जो भी बारिश हुई, वह अरब सागर से बने मॉनसून के सिस्टम से हुई है. बंगाल की खाड़ी से आया परंपरागत मॉनसून सिस्टम अभी पश्चिमी चंपारण से लेकर बांका तक सक्रिय है.

झमाझम बारिश के लिए इंतजार

बंगाल की खाड़ी का मॉनसून सिस्टम की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. हालांकि अभी यह शक्तिशाली नहीं है. लिहाजा नियमित झमाझम बारिश के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. – आशीष कुमार, वरिष्ठ मौसम विज्ञानी, आइएमडी

ठनके की चपेट में आने से छह की मौत

पटना. ठनके की चपेट में आने से शनिवार को वैशाली में तीन, नालंदा में एक और खगड़िया में दो लोगों की मौत हो गयी. वैशाली के बरांटी ओपी क्षेत्र में ठनके से दो बच्चों रजनीश कुमार व विशाल कुमार की मौत हो गयी. अंधरवारा पंचायत के अजमतपुर गांव के दोनों बच्चे आम चुनने के लिए बगीचे में गये थे. इसी दौरान ठनका गिरा. इधर, राघोपुर में ठनका गिरने से जितेंद्र महतो की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये.

भागलपुर में पेड़ गिरने से दो की मौत, ठनका गिरने से अधेड़ की मौत

भागलपुर शहर में शनिवार की शाम आयी तेज आंधी बारिश के दौरान शहरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जबकि, दो लोगों ने इसमें अपनी जान गवां दी. मिली जानकारी के अनुसार जेल रोड स्थित कैंप जेल के समीप सड़क पर गिरे पेड़ की चपेट में कृषि विवि का एक कर्मी आ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. इधर, लोदीपुर इलाके में आंधी में उड़े एस्बेस्टस के चदरे से वहीं के रहने वाले सोहन लाल मंडल की 70 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी का हाथ और पैर कट गया. जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गयी. इधर, बाइपास थाना क्षेत्र के कोइली खुटहा गांव के रहने वाले 46 वर्षीय लोलिस मंडल की मौत ठनका गिरने से हो गयी.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन