ePaper

Bihar Weather Forecast : रहें सावधान! कोहरे और ठंड में अभी और होगी बढ़ोतरी, बारिश के आसार

Updated at : 02 Jan 2021 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : रहें सावधान! कोहरे और ठंड में अभी और होगी बढ़ोतरी, बारिश के आसार

पिछले 24 घंटों के दौरान पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में हल्का कोहरा देखा गया. दिन में धूप खिली लेकिन सुबह और शाम लोगों ने ठंड महसूस की.

विज्ञापन

पटना. अगले 24 घंटे में बिहार में रात के तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सूबे के मौसम पर अगले 24 घंटों में दिखने वाला है.

इसके परिणामस्वरूप अगले दो दिनों में पूरे सूबे के न्यूनतम तापमान के दो से तीन डिग्री तक गिरावट के आसार हैं.

न्यूनतम तापमान में संभावित गिरावट से पूरे सूबे में एक जनवरी के बाद ठंड बढ़ी रहेगी. राज्य के विभिन्न भागों में मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा.

दिन में धूप रहेगी लेकिन रात में ठंड ज्यादा महसूस होगी. मौसमविदों ने तीन जनवरी को राज्य के अधिकतर भाग में हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान किया है.

हालांकि यह अगले दो दिनों में मौसम के सिस्टम पर निर्भर करेगा. प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान गया का 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जहां तक पटना और भागलपुर सहित प्रदेश के करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. 24 घंटे में ठंड इसी तरह बनी रहेगी. पछिया हवा और तेज हुई, तो आगामी समय में पारा और नीचे जाने का पूर्वानुमान है.

प्रदेश के कई स्थानों पर कोहरा और गहरा जा सकता है. आइएमडी पटना की जानकारी के मुताबिक पटना का न्यूनतम तापमान 5.6, पूर्णिया का 8.4, डेहरी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पछिया हवा चलने से अधिकतम तापमान भी प्रभावित हुआ है.

पिछले 24 घंटों के दौरान पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में हल्का कोहरा देखा गया. दिन में धूप खिली लेकिन सुबह और शाम लोगों ने ठंड महसूस की.

मौसम जानकारों के मुताबिक सूबे के अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं देखा गया जबकि न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यही वजह रही कि पिछले एक पखवारे से रात में पड़ रही ठंड में काफी कमी आई है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन