Bihar: 42 साल के गुरूजी ने 20 वर्ष की छात्रा से की शादी,लोगों ने कहा-मटुकनाथ पार्ट टू, देखें वायरल वीडियो

Updated at : 10 Dec 2022 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: 42 साल के गुरूजी ने 20 वर्ष की छात्रा से की शादी,लोगों ने कहा-मटुकनाथ पार्ट टू, देखें वायरल वीडियो

Bihar में पटना विवि के प्रोफेसर मटुकनाथ और उनकी छात्रा जूली की प्रेम कथा ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थी. एक बार फिर से ऐसी प्रेम कथा दोहराई जा रही है. बताया जा रहा है कि समस्तीपुर में एक 42 वर्ष के शिक्षक ने अपने से 22 वर्ष छोटी अपनी छात्रा से शादी कर ली है.

विज्ञापन

Bihar में पटना विवि के प्रोफेसर मटुकनाथ और उनकी छात्रा जूली की प्रेम कथा ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थी. एक बार फिर से ऐसी प्रेम कथा दोहराई जा रही है. बताया जा रहा है कि समस्तीपुर में एक 42 वर्ष के शिक्षक ने अपने से 22 वर्ष छोटी अपनी छात्रा से शादी कर ली है. लड़की ने बताया कि उसके और शिक्षक के बीच प्रेम हो गया. दोनों एक दूसरे को बेहतर समझते हैं. ऐसे में दोनों ने खुशी-खुशी शादी करने की ठानी. फिर दोनों सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो गए. शादी में शामिल होने आए लोगों में से किसी से शादी के फेरे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. इसके बाद से ये वीडियो वायरल हो रहा है.

शिक्षक की पत्नी का हो चुका है निधन

शिक्षक और उसकी प्रेमिका समस्तीपुर में ही रहते हैं. दोनों के घर के बीच की दूरी एक किमी से भी कम है. छात्रा अंग्रेजी का कोटिंग पढ़ने के लिए शिक्षक के पास जाती थी. इसी दौरान दोनों एक दूसरे से मिले और प्यार परवान चढ़ा. इसके बाद शिक्षक ने गुरुवार को मंदिर में जाकर शादी करते हुए सात फेरे लेकर एक दूजे के हो गए. शादी में गवाह बनने के लिए आसपास के लोग ही गए थे. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक और छात्रा की चर्चा काफी तेजी से हो रही है. बताया जा रहा है कि शिक्षक की पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है.

कानूनी मान्यता के लिए दोनों ने किया कोर्ट मैरेज

छात्रा के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि छात्रा की शादी और प्रेम कहानी के किस्से काफी दिनों से लोगों को पता था. छात्रा श्वेता कुमारी रोसड़ा बाजार स्थित संगीत कुमार के कोचिंग में अंग्रेजी पढ़ने आती जाती थी. प्रेम विवाह करने के बाद छात्रा के घर वालों की प्रतिक्रिया अभी तक मालूम नहीं हो सका है. वहीं दोनों ने अपनी शादी को कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरेज भी कर लिया है. हालांकि पूरे शहर में ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन