बिहार शराब कांड: छपरा में जहरीली शराब पीकर ट्रेन पर चढ़ा यात्री! सफर के दौरान किशनगंज में हो गयी मौत

Bihar Sharab News: बिहार में जहरीली शराब से हाहाकार मचा हुआ है. सारण में जहरीली शराब पीने से 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं किशनगंज स्टेशन पर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से एक व्यक्ति को उतारा गया जिसकी हालत बिगड़ गयी थी और उसकी मौत हो गयी.
Bihar Sharab News: बिहार के छपरा में जहरीली शराब कांड की आंच किशनगंज तक पहुंच चुकी है. दरअसल कल किशनगंज स्टेशन पर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को अचेता अवस्था में गुरुवार को उतारा गया था, जिसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को उसके परिजन किशनगंज पहुंचे तो उन्होंने सनसनीखेज खुलासा किया.
मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी मौत नेचुरल नहीं है. बल्कि वह भी जहरीली शराब की चपेट में ही आ गया और उसकी मौत हो गयी. बताया कि मृतक 14 तारीख को छपरा के खरौनी से एक ग्लास शराब पीकर पटना आया और वहां से रात में कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से आसाम जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुआ. उसने घर पर फोन करके बोला कि उसे तबीयत अच्छी नहीं लग रही है.
मृतक के परिजनों ने बताया कि किशनगंज रेलवे स्टेशन से जीआरपी की सूचना पर वे यहां पहुंचे हैं. मृतक की पहचान छोटे साहा पिता मुक्ति साहा के रूप में की गयी है. वह छठ में अपनी मां और पत्नी के साथ आसाम से छपरा घर आया था और वापस अकेले आसाम जा रहा था जहां वह होटल चलाता है.
Also Read: बिहार शराब कांड: थानों से नहीं हो जहर की सप्लाई, के के पाठक ने जब्त स्पिरिट नष्ट करने का दिया आदेश
मृतक के परिजनों ने बताया कि इसके साथ एक व्यक्ति बिक्कु ने भी शराब पी थी वो भी मर चुका है. वहीं रेल थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अचेत अवस्था में ट्रेन में है और पोस्टमार्टम कराया गया है. उसका बिसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है, तब मृत्यु का कारण पता चल सकेगा.
बता दें कि बिहार में जहरीली शराब से मौत के बाद हाहाकार मचा हुआ है. सारण जिले में अभी तक 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं सारण में ही शराब पीने की वजह से पड़ोसी जिले सीवान में भी पांच लोगों की मौत की बात सामने आयी है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




