Bihar News बिहार को मिली बड़ी सौगात, पटना का सफर हुआ बेहद आसान, कोईलवर 6 लेन पुल की देखें तस्वीरें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2022 6:47 PM
Bihar Road News कोईलवर पुल पर लगने वाले जाम का टेंशन अब खत्म हो चुका है. शनिवार को सिक्स लेन पुल के दूसरे लेन का भी उद्घाटन हो गया. जिसके बाद अब कई शहरों से पटना आना-जाना बेहद आसान हो गया.
बिहार के कोईलवर में बने नये सिक्स लेन पुल का आज विधिवत उद्घाटन कर दिया गया. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस पुल के डाउनस्ट्रीम लेन का उद्घाटन किया. इसके साथ ही इस पुल पर गाड़ियां तेज रफ्तार में दौड़ने लगी. इस पुल के शुरू होने के साथ कोईलवर में लोगों को अब भीषण जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा.

सोन नदी पर बने कोईलवर पुल के दूसरे लेन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद केवल बिहार और उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दक्षिण बिहार के जिलों से पटना पहुंचना अब अधिक आसान हो जाएगा.

यह पुल बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला एक प्रमुख राजमार्ग है. कोईलवर पुल के दोनों लेन चालू हो जाने के बाद पटना से भोजपुर, यूपी, बंगाल जाना आसान हो जायेगा.




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










