बिहार के 19 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Published by :Preeti Dayal
Published at :06 May 2026 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Rain Thunderstorm warning today

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी (AI फोटो)

Bihar Rain Alert: बिहार के 19 जिलों में आज मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में येलो और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. दोपहर के वक्त धूप खिल जा रही लेकिन शाम होते-होते कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही. ऐसे में आज मौसम विभाग ने 19 जिलों में अलर्ट जारी किया है. राज्य के अधिकतर जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रहेगा. कहीं धूप, तो कहीं छांव रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका शामिल है. इसके साथ ही जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर और जमुई शामिल है.

अगले 24 घंटे में कितना गिरेगा तापमान?

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद अगले 72 घंटों के बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. साथ ही एक दो दिनों के दौरान रात के तापमान में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतर जिलों के ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई. मौसम विज्ञान केंद्र मुताबिक सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस डेहरी में दर्ज किया गया. राज्य का अधिकतम तापमान 31.2 से 38.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतर जगहों पर अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री मोतिहारी में दर्ज किया गया. राज्य का न्यूनतम तापमान 19.2 से 23.8 डिग्री के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. पटना जिले में अधिकतम हवा की गति 85 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई.

Also Read: एक अणे मार्ग का बदला नाम, अब सम्राट चौधरी का सरकारी आवास कहलाएगा लोक सेवक आवास

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन