बिहार प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा ने की अपनी नई टीम की घोषणा, मीना झा समेत नये चेहरों को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

Updated at : 01 Dec 2023 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा ने की अपनी नई टीम की घोषणा, मीना झा समेत नये चेहरों को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता ने इसे लेकर नई टीम की सूची जारी की है. इसमें 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 3 कोषाध्यक्ष और 4 प्रदेश मंत्री बनायी गयी हैं. इसमें कई नये चेहरों को जगह दी गयी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी 64 सदस्यीय नयी टीम की घोषणा कर दी है. इसमें कई नये चेहरों को जगह दी गयी है. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता द्वारा जारी नयी सूची में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, तीन कोषाध्यक्ष और तीन प्रदेश मंत्री बनायी गयी हैं. शीला सिंह कुशवाहा, सरला रजक, सरोज जायसवाल, अंजनी निषाद, दिव्या गुंजन, चेतना सिन्हा, कुमकुम देवी और गुंजा बेगानी को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. 

नयी कमेटी में मीना झा, शोभा सिंह और भारती सुमन पासवान को प्रदेश महामंत्री बनाया गया हैं. डॉ. रागिनी रानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नीलम कुमार और रजनी जायसवाल सह कोषाध्यक्ष बनी हैं. वही प्रो. सीमा शर्मा, संगीता चित्रांस, सीमा पांडेय और शशी बालदिहर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है.

undefined

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं चेतना सिन्हा

इधर, औरंगाबाद प्रतिनिधि के अनुसार औरंगाबाद के प्रख्यात इतिहासकार त्रिभूवन नाथ सिन्हा की पुत्रवधू चेतना सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. चेतना को पार्टी की अहम जिम्मेवारी दिये जाने से अन्य महिला नेत्रियों व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा द्वारा पार्टी की नयी टीम की घोषणा की गयी है, जिसमें चेतना को अहम दायित्व सौंपा गया है.

जिले को पहली बार मिला प्रतिनिधित्व

औरंगाबाद जिले से पहली बार किसी महिला को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है. इससे औरंगाबाद जिले के सभी महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हमदोनों ने साथ प्रचार किया था. अब आगे भी हम मिलकर साथ कार्य करेंगे. प्रदेश उपाध्यक्ष चेतना सिन्हा ने अहम दायित्व मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया.

विपक्ष की जातीय उन्मादी राजनीति हुई ध्वस्त : डॉ उषा विद्यार्थी

इधर, भाजपा की पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता डॉ उषा विद्यार्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों को सबसे बड़ी जाति मानते हुए विपक्ष की जातीय उन्मादी राजनीति को ध्वस्त कर दिया है. उन्होंने ठीक ही कहा है कि इन चारों के उत्थान से ही देश विकसित होगा. डॉ विद्यार्थी ने कहा है कि जातियों के दलदल से देश की राजनीति को बाहर निकालने के संकल्प को पूरा करने के लिए नारी, युवा, किसान व गरीबों को केंद्र में रखना ही होगा. प्रधानमंत्री के लिए सबसे बड़ी जाति गरीबों की है. उसके बाद सबसे बड़ी जाति युवा, महिलाएं व किसान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन