ePaper

Bihar Politics: पीएम मोदी 4 फरवरी को आयेंगे बिहार, पटना की जगह यहां से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत...

Updated at : 29 Jan 2024 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics: पीएम मोदी 4 फरवरी को आयेंगे बिहार, पटना की जगह यहां से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को बिहार आयेंगे. बिहार आने से पहले पीएम मोदी झारखंड पहुंचेंगे. वहां सिंदरी में खाद कारख़ाने का शुभारंभ करने के बाद वे बिहार के लिए रवाना होंगे.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को बिहार आयेंगे. बिहार आने से पहले पीएम मोदी झारखंड पहुंचेंगे. वहां सिंदरी में खाद कारख़ाने का शुभारंभ करने के बाद वे बिहार के लिए रवाना होंगे. वे दिन के करीब डेढ़ बजे तक बेतिया पहुंचेंगे. यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी करीब बीस हज़ार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम के साथ मंच भी साझा करेंगे. सबसे बड़ी बात यह है कि नरेंद्र मोदी अभी तक पटना के गांधी मैदान से लोकसभा चुनाव का प्रचार की शुरुआत करते आए हैं. यह पहली बार है जब वे बिहार में बेतिया से इसकी शुरुआत कर रहे हैं.

undefined
Also Read: Bihar Politics: बिहार में बदलते सत्ता समीकरण के बीच केंद्र में बने रहे नीतीश कुमार नीतीश कुमार भी मंच करेंगे साझा

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इंडिया गठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल हुए जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगे. नीतीश कुमार ने रविवार को ही राजग के साथ मिलकर फिर से बिहार में सरकार बनाई है. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बधाई भी दी थी. उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी.

undefined
पीएम मोदी की बधाई पर सीएम ने कही ये बात

नीतीश कुमार ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट का जवाब ट्वीट से देते हुए लिखा कि ‘मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामना के लिए अपनी ओर से और समस्त बिहारवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं.अब बिहार में एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो चुका है. जनता मालिक है और उनकी सेवा करना हमारा मूल उद्देश्य है. केंद्र और राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी.’

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन