नीतीश कैबिनेट में कांग्रेस को कितने मंत्री पद मिलेंगे? लालू यादव से मिले बिहार प्रभारी, जानें क्या कहा...

बिहार में सियासी उलटफेर के बाद अब कांग्रेस सरकार का हिस्सा हो चुकी है. मंत्रीमंडल विस्तार के पहले मंत्री पद की संख्या को लेकर महागठबंधन की तैयारी चल रही है. कांग्रेस के बिहार प्रभारी ने जानें क्या कहा..
बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गयी है. एनडीए से अलग होने के बाद जदयू ने महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली है जिसके मुखिया नीतीश कुमार ही हैं. नीतीश कुमार ने आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली. वहीं राजद की ओर से तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री का पद मिला है. कांग्रेस भी इस सरकार का हिस्सा है. वहीं अब कांग्रेस को इस सरकार में कितने मंत्री पद मिलेंगे. इसे लेकर बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने जानें क्या कहा…
भक्त चरण दास ने दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है. बिहार में मंत्रीमंडल का विस्तार 15 अगस्त के बाद किसी भी दिन हो जाएगा. सीएम नीतीश कुमार ने खुद ये बात कही है. वहीं जब नयी सरकार में कांग्रेस का भी साथ नीतीश कुमार को मिला है तो अब ये संशय फिलहाल बरकरार है कि कांग्रेस को कितने मंत्री पद मिलेंगे.
भक्त चरण दास ने लालू यादव से मुलाकात की. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव भी सोनिया गांधी व राहुल गांधी से मुलाकात किये हैं. हमने लालू यादव से मुलाकात की और इसपर बात की है.
Also Read: तेजस्वी यादव के लिए नीतीश कुमार के गुस्से में भी दिखता था अपनापन, विधानसभा के इन वाक्ये की दिलाई याद…
भक्त चरण दास ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कितने पद मिलेंगे ये नहीं कह सकते लेकिन सम्मानजनक ही रहेगा. बताते चलें कि विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक हैं. इसमें से 11 अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़ी जाति के विधायक हैं.
मंत्री पद किनके भाग्य में होगा इसका फैसला भी दिल्ली से ही होगा. भक्त चरण दास इसी सिलसिले में पिछले दिनों से दिल्ली प्रवास पर हैं. बताया जा रहा है कि अपनी दावेदारी को लेकर कांग्रेस के कई विधायक दिल्ली कूच किये हैं.
गौरतलब है कि बिहार में सियासी उंट ने फिर एकबार करवट बदली है. जदयू ने एनडीए से अलग होकर महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है. नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव ने क्रमश: मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. कांग्रेस को अब इसका इंतजार है कि उसकी झोली में कितने पद आते हैं. जानकारी के अनुसार, 4 या 5 मंत्री पद कांग्रेस के खाते में जा सकते हैं. लेकिन अभी ये एक कयास मात्र है.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




