BJP नेता संजय जायसवाल बोले- 'बिहार से नापाक गठबंधन को करेंगे समाप्त', अधिकारियों पर लगाए ये गंभीर आरोप

Updated at : 08 Sep 2022 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
BJP नेता संजय जायसवाल बोले- 'बिहार से नापाक गठबंधन को करेंगे समाप्त', अधिकारियों पर लगाए ये गंभीर आरोप

Bihar politics: बिहार बीजेपी (‍BJP) के अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने बिहार सरकार और समस्तीपुर के एसपी के खिलाफ जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमलोग नापाक महागठबंधन को बिहार में समाप्त करेंगे.

विज्ञापन

Bihar politics: बिहार में सियासी उलटफेर होने के बाद से बीजेपी-आरजेडी और जदयू के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी क्रम में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने महागठबंधन की सरकार पर करारा हमला बोला. दरअसल, समस्तीपुर के खानपुर सिरोंपट्टी गांव बीते 24 अगस्त को बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी सह बीजेपी नेता रघुनाथ स्वर्णकार की हत्या कर दी थी. व्यवसायी के हत्या के बाद से उनके पैतृक आवास पर बीजेपी नेताओं का दौरा बढ़ गया है. इसी क्रम में बीजेपी के द्वारा चीनी मिल कैंपस में एक महाधरना का आयोजन किया गया था. जिसमें बीजेपी के वरीय नेता संजय जायसवाल समेत अन्य शामिल हुए थे.

बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा

मौके पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार सरकार और समस्तीपुर के एसपी के खिलाफ जमकर निशाना साधा. उन्होंने रघुनाथ स्वर्णकार हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर समाहरणालय तक पैदल मार्च करते हुए एसपी को एक पत्र भी सौंपा. उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी आतंकी वारदात हो, लेकिन उसका कनेक्शन बिहार से ही जुड़ रहा है. जो ब्यूरोक्रेसी के उच्च पदों के पदाधिकारियों की एक बड़ी विफलता है.

अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

संजय जायसवाल यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि बिहार के बड़े अफसरों का संपर्क पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े हुए हैं. जब बिहार में एनडीए कि सरकार थी, तो उस दौरान इन मामलों का खुलासा तेजी से हो रहा था. लेकिन वर्तमान में बिहार प्रशासन इस मामले को तरजीह नहीं दे रही है. जिस वजह से आतंकी देश को 2047 तक नया राष्ट्र बनाने के सपने देख रहे हैं.

सीमांचल में जनभावना की सभा होगी

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि गृह मंत्री का सीमांचल दौरा राजनीतिक प्रयोजन है. वे कार्यकर्ताओं और सीमांचल के लोगों से मिलेंगे. उन्होंने कहा कि अगर देश का गृह मंत्री लोगों की दु:ख-दर्द को नहीं समझेगा तो फिर कौन समझेगा. र्णिया में जन भावना की सभा होगी. बीजेपी नेता ने आगे कहा कि नापाक महागठबंधन को बिहार में समाप्त करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन