समस्तीपुर में घूस लेते रंगे हाथ धरा गये दरोगा जी, पकड़े जानें पर छूट गयी हंसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2022 12:34 AM
Bihar crime News: निगरानी विभाग की पकड़ में आने के बाद दारोगा जी ने अपने बचाव के लिए ऐसे-ऐसे बहाने पेश किये कि वहां मौजूद अधिकारियों की हंसी छूट गयी. निगरानी विभाग के अधिकारियों को हंसता देख एक बार तो दारोगा जी भी खिलखिलाकर हंस पड़े.
समस्तीपुर: जिले के ताजपुर थाना के पदस्थापित दारोगा विजय कुमार साह को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार की दोपहर 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार दारोगा को टीम अपने साथ पटना लेकर आयी.
जानकारी के अनुसार, किसी जमीन को लेकर ताजपुर निवासी अमरेंद्र कुमार का विवाद चल रहा था. इस मामले में उसने ताजपुर थाना में कांड संख्या 204/22 दर्ज कराया था. इसी मामले में वादी के पक्ष में रिपोर्ट लिखने को लेकर उक्त दारोगा के द्वारा रुपये की मांग की जा रही थी.
इसके बाद वादी ने निगरानी को इसकी सूचना दी. इसके बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर मंगलवार को ताजपुर बाजार के हॉस्पिटल चौक से दारोगा विजय साह को घूस के रुपये के साथ गिरफ्तार किया. छापेमारी में निगरानी डीएसपी आलोक कुमार, विकास श्रीवास्तव, दारोगा सत्येंद्र राम, योगेंद्र कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे.
जानकारी के मुताबिक निगरानी विभाग की पकड़ में आने के बाद दारोगा जी ने अपने बचाव के लिए ऐसे-ऐसे बहाने पेश किये कि वहां मौजूद अधिकारियों की हंसी छूट गयी. निगरानी विभाग के अधिकारियों को हंसता देख एक बार तो दारोगा जी भी खिलखिलाकर हंस पड़े. हालांकि दारोगा जी की मासूम मुस्कुराहटों का निगरानी विभाग की अफसरों पर किसी तरह का प्रभाव नहीं छोड़ सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










