ePaper

बिहार पंचायत चुनाव : दूसरे चरण के नामांकन की अंतिम तिथि आज, अब तक 61 हजार से अधिक लोगों ने भरे परचे

Updated at : 13 Sep 2021 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव : दूसरे चरण के नामांकन की  अंतिम तिथि आज, अब तक 61 हजार से अधिक लोगों ने भरे परचे

पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के नामांकन की अंतिम तिथि सोमवार को है. शनिवार तक दूसरे चरण के लिए 34 जिले के 48 प्रखंडों के लिए कुल 61 हजार 768 नामांकन पत्र प्राप्त हुए. इनमें सबसे अधिक 25 हजार 151 नामांकन पत्र ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्राप्त हुए हैं.

विज्ञापन

पटना. पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के नामांकन की अंतिम तिथि सोमवार को है. शनिवार तक दूसरे चरण के लिए 34 जिले के 48 प्रखंडों के लिए कुल 61 हजार 768 नामांकन पत्र प्राप्त हुए. इनमें सबसे अधिक 25 हजार 151 नामांकन पत्र ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्राप्त हुए हैं.

इनमें 29 हजार 987 पुरुष और 31 हजार 781 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. कुल 61 हजार 768 नामांकन पत्रों में जिला पर्षद सदस्य पद के लिए 896, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 5293, ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 5093, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 35 हजार 151, ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 3373 और ग्राम कचहरी पंच पद हेतु 11 हजार 962 नामांकन पत्र प्राप्त हुए.

11 चरण में होंगे चुनाव

पंचायत चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया 11 चरण में संपन्न होगी. जिसमें 24 सितंबर को पहले चरण का मतदान होगा, वहीं 12 दिसंबर को आखिरी फेज की वोटिंग होगी. कोरोना काल होने वाले चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कई जरूरी कदम उठाए हैं. इसमें उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन का भी विकल्प दिया गया है.

दूसरे चारण का पूरा शिड्यूल

  • 7 सितंबर: दूसरे फेज के उम्मीदवारों का शुरू होगा नॉमिनेशन

  • 13 सितंबर: नॉमिनेशन पेपर फाइल करने की आखिरी डेट

  • 16 सितंबर : स्क्रूटनी की डेट

  • 18 सितंबर: उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की आखिरी तारीख

  • 18 सितंबर: इसी दिन जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची

  • 18 सितंबर: प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।

  • 29 सितंबर: दूसरे चरण की वोटिंग

काउंटिंग डेट: मतदान के 24 घंटे बाद मतगणना और फिर आएंगे नतीजे.

34 जिलों के इन 48 प्रखंड में दूसरे फेज के दौरान वोटिंग

  • पटना : पालीगंज

  • मुजफ्फरपुर : मड़वन, सरैया

  • वैशाली : हाजीपुर

  • रोहतास : रोहतास, नौहट्टा

  • नालंदा : थरथरी, गिरियक

  • कैमूर : दुर्गावती

  • बक्सर : राजपुर

  • भोजपुर : पीरो

  • गया : टिकारी, गुरारू

  • नवादा : कोआकोल

  • औरंगाबाद : नबीनगर

  • कटिहार : कुर्सेला, कटिहार, हसनगंज, डंडखोरा

  • अररिया : भरगामा

  • बेगूसराय : भगवानपुर

  • जहानाबाद : घोषी

  • अरवल : अरवल

  • सारण : मांझी

  • सिवान : सिवान सदर

  • गोपालगंज : विजयीपुर

  • मोतिहारी : मधुबन, फेनहारा, तेतरिया

  • बेतिया : चनपटिया

  • सीतामढ़ी : चोरौत, नानपुर

  • दरभंगा : बेनीपुर, अलीनगर

  • मधुबनी : पंडौल, रहिका

  • समस्तीपुर : ताजपुर, पूसा, समस्तीपुर

  • सुपौल : प्रतापगंज

  • सहरसा : कहरा

  • मधेपुरा : मधेपुरा

  • पूर्णिया : बनमनखी

  • खगड़िया : जि.प.नि.क्षे.17 और 18

  • मुंगेर : टेटियाबंबर

  • जमुई : ई. अलीगंज

  • भागलपुर : जगदीशपुर

  • बांका : बांका

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन