ePaper

बिहार: सेल्फी लेने के बहाने महिला ने पति को पेड़ से बांध किया आग के हवाले, जानें फिर क्या हुआ

Updated at : 12 Jun 2023 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: सेल्फी लेने के बहाने महिला ने पति को पेड़ से बांध किया आग के हवाले, जानें फिर क्या हुआ

‍Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति को सेल्फी लेने के बहाने पेड़ से बांध दिया. इसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

‍Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति को सेल्फी लेने के बहाने पेड़ से बांध दिया. इसके बाद उसे आग के हवाले करके जान से मारने की कोशिश की है. महिला के पति को आग में झुलसता देखकर स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिती गंभीर बनी हुई है. इसके साथ ही, लोगों ने आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ के दौरान पुलिस भी महिला का बयान सुनकर हैरान रह गई. ये पूरा मामला जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर सराय पंचायत के एक गांव का है.

आरोपी महिला को लोगों ने किया पुलिस के हवाले 

जानकारी के अनुसार महिला ने पति को पेड़ से बांधने के बाद केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी. इसके बाद आग की लपटों को देखकर यहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने पीड़ित के शरीर से आग बुझाई. साथ ही उसे अस्पताल पहुंचाया. लोगों ने आरोपी महिला को पुलिस को सौंप दिया. पीड़ित को इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया है. पीड़ित ने भी पुलिस को अपने बयान में कहा कि उसकी पत्नी उसकी जान लेना चाहती है.

Also Read: विपक्षी दलों की बैठक से पहले पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर गरमाई सियासत, तेजस्वी व JDU-BJP का आया बयान
मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. हालांकि, घायल के परिजनों का आरोप है कि महिला का किसी और से अवैध संबंध है. इस कारण वह अपने पति की जान लेना चाहती है. इस घटना को सुनकर सभी हैरान है. आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: जनता दरबार में अधिकारी के हाथ से कागज गिरने पर भड़के नीतीश कुमार, बोले- तुम्हारा तो जूता है नीचे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन