बिहार: पति से झगड़े के बाद तीन बच्चों के साथ महिला ने नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी NDRF की टीम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2023 5:29 PM
Bihar News: बिहार के बेगूसराय में पति से झगड़े के बाद तीन बच्चों के साथ महिला ने नदी में छलांग लगा दी. इसके बाद NDRF की टीम महिला की तलाश में जुटी है. यह पूरा मामला डंडारी थाना क्षेत्र का है. बता दें कि महिला ने गंडक नदी के मोहनपुर के पुल से छलांग लगाई है.
Bihar News: बिहार के बेगूसराय में पति से झगड़े के बाद तीन बच्चों के साथ महिला ने नदी में छलांग लगा दी. इसके बाद NDRF की टीम महिला की तलाश में जुटी है. यह पूरा मामला डंडारी थाना क्षेत्र का है. बता दें कि महिला ने गंडक नदी के मोहनपुर के पुल से छलांग लगाई है. डंडारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई.
जानकारी के अनुसार पुल पर अपना मोबाइल रखने के बाद महिला ने बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी. फिलहाल, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. स्थानीय NDRF की टीम पानी में महिला के साथ बच्चों की तलाश कर रही है. स्थानीय प्रशासन ने SDRF की टीम को भी पूरे मामले की जानकारी दी है. महिला जिले के मोहपुर निवासी रवि सिंह की पत्नी पूजा कुमारी है. महिला की उम्र 32 साल है. महिला ने अपने 10 साल की बेटी तनया कुमारी, 6 साल के बेटे आयुष कुमार और आठ साल के बेटे आदित्य कुमार के साथ नदी में छलांग लगाई है.
Also Read: बिहार से चलने वाली 69 ट्रेनें 10 अप्रैल तक के लिए रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट
इस पूरे मामले में महिला की मां ने बताया है कि उसके ससूराल में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. महिला को दो साल से मायके आने नहीं दिया जा रहा था. महिला की मां के अनुसार उसके पति से उसका लगातार झगड़ा होता था. वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल, घटना का खुलासा नहीं हो सका है. SDRF के साथ ही पुलिस महिला की तलाश कर रही है.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










