Bihar News: 125 करोड़ से बनेंगे पीयू के नये भवन, कुलपति आवास के पास बनाया जायेगा नया मुख्यालय

Updated at : 03 Oct 2021 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: 125 करोड़ से बनेंगे पीयू के नये भवन, कुलपति आवास के पास बनाया जायेगा नया मुख्यालय

पटना विश्वविद्यालय ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बराबर खड़ा होने और नैक में ‘ए’ प्लस ग्रेडिंग के साथ ही राष्ट्रीय रैंकिंग में जगह बनाने के लिए अपने को अपग्रेड करने की योजना बनायी है.

विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बराबर खड़ा होने और नैक में ‘ए’ प्लस ग्रेडिंग के साथ ही राष्ट्रीय रैंकिंग में जगह बनाने के लिए अपने को अपग्रेड करने की योजना बनायी है. इसके लिए 125 करोड़ रुपये से विवि की नयी भव्य मल्टीफ्लोर बिल्डिंग और खूबसूरत कैंपस बनाया जायेगा. इसमें विवि का प्रशासनिक भवन (मुख्यालय) रहेगा.

एकेडमिक भवन में सभी पीजी विभाग चलेंगे. इसकी विस्तृत रूप रेखा और मॉडल भी बना लिया गया है. जल्द ही यह प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा जायेगा. पहले चरण में शिक्षा मंत्री द्वारा एक योजना की शुरुआत जल्द होगी और दूसरे चरण में दूसरा भवन बनेगा. विवि को दोनों ही भवनों के संबंध में प्रस्ताव भेजने को लेकर शिक्षा विभाग की चिट्ठी भी मिल गयी है.

दरभंगा हाउस में शिफ्ट होगा वाणिज्य कॉलेज

वाणिज्य कॉलेज को अपनी जमीन सैदपुर में दी गयी है, लेकिन भवन नहीं बन पा रहा है. ऐसे में तब तक वाणिज्य कॉलेज दरभंगा हाउस में शिफ्ट होगा. वर्तमान में दरभंगा हाउस में सभी पीजी विभाग चल रहे हैं, जो नये एकेडमिक भवन में चले जायेंगे. नया प्रशासनिक भवन जी प्लस नाइन फ्लोर का होगा. इसमें कई बड़े मीटिंग हॉल व आधुनिक कार्यालय व अधिकारियों के कमरे रहेंगे. हर काम के लिए अलग सेक्शन होगा.

एकेडमिक भवन 12 फ्लोर का होगा. इसमें दरभंगा हाउस व कई अन्य जगहों पर चल रहे समाजशास्त्र व मानविकी संकाय के सभी पीजी विभाग शिफ्ट हो जायेंगे. व्हीलर सीनेट हॉल के जिर्णोद्धार का प्रस्ताव भी भेजा जायेगा. विवि के स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन प्रो अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही साइंस के सभी वोकेशनल कोर्स साइंस कॉलेज में बने नये भवन में शिफ्ट कर जायेगा.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन