बिहार के पटना सहित इन पांच शहरों में 'निडर नारी' सर्विस शुरू, महिलाएं डायल करें 112, पुलिस रहेगी साथ
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Sep 2024 11:24 AM
Bihar News: हरियाणा और तेलंगाना के बाद बिहार देश का तीसरा राज्य बना है. जहां महिलाओं की सुरक्षा में हमेशा पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे. एक कॉल में डायल-112 से महिलाओं की GPS ट्रैकिंग की जाएगी.
Bihar News: हरियाणा और तेलंगाना के बाद बिहार देश का तीसरा राज्य बना है. जहां महिलाओं की सुरक्षा में हमेशा पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे. एक कॉल में डायल-112 से महिलाओं की GPS ट्रैकिंग की जाएगी. यात्रा के दौरान मदद मांगने वाली महिलाओं पर पुलिस 24 घंटा नजर बनाए रखेगी. बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत बिहार में इसे “निडर नारी” का नाम दिया गया है.
बिहार के इन पांच शहरों पटना, नालंदा, गया, भागलपुर, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर की महिलाओं को आज यानी 5 सितंबर से हीं सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी. वहीं 15 सितंबर से इसे पूरे राज्य में लागू करने की तैयारी की जा रही है. हरियाणा में 2023 और तेलंगाना में 2024 से यह सुविधा महिलाओं की लिए लागू है. अब बिहार में भी इस मॉडल को लागू किया जा रहा है.
हरियाणा और तेलंगाना में यह मॉडल पहले से लागू
डायल-112 के अधिकारियों के मुताबिक ‘हरियाणा और तेलंगाना के मुकाबले बिहार में शिकायतों की संख्या अधिक है. बिहार में डायल-112 को दो साल पहले लाया गया था. दो साल में 20 लाख से अधिक लोगों को मदद पहुंचाई गई है. बिहार में डायल 112 का फीडबैक दो साल में अच्छा आया है.
डायल-112 के एडीजी का कहना है कि ‘ऐसे ही फीडबैक को ध्यान में रखकर महिला सुरक्षा का प्लान किया गया है. इसके साथ ही हरियाणा और तेलंगाना की कॉल अटेंडिंग और रिस्पॉन्स की स्पीड को देखने के बाद बिहार में इस सेवा का प्लान किया गया है.
Also Read: पटना पुलिस ने डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ाया कदम, ‘जांच प्लेटफॉर्म’ ऐप किया लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम…
बिहार में 6 हजार लोगों को डायल 112 की टीम प्रतिदिन करती है मदद
अधिकारियों का कहना है कि ‘हर जगह डायल-112 का मॉडल लगभग सेम है. लेकिन बिहार देश का दूसरा राज्य है, जहां लगभग 6 हजार लोगों को डायल 112 की टीम प्रतिदिन मदद करती है. महिला यात्रा सुरक्षा शुरू हो जाएगी तो कॉल आने की संख्या में 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ोत्तरी हो सकती है.
जब तक सेफ साइड नहीं पहुंचेंगी महिलाएं हर 10 मिनट पर जाएगा कॉल
बिहार के अधिकारियों का कहना है कि दोनों राज्यों में बिहार से कम शिकायतें हैं. इसलिए वहां के मॉडल को अपनाया गया है, इससे हम बिहार को कितना अलग कर पाते हैं, इस पर काम किया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि जो सिस्टम अपडेट किया गया है, इसमें दोनों राज्यों से लर्निंग लेकर काम किया जा रहा है. महिलाओं की ट्रैकिंग और सुरक्षा के मामले में बिहार की सेवा सबसे बेहतर होगी ऐसा अधिकारियों का दावा है.
डायल-112 के एडीजी ने कहा कि बिहार में मदद मांगने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय रहेगी. जब तक महिला सेफ साइड तक पहुंच नहीं जाएंगी तब तक हर 10 मिनट पर उसे कॉल जाती रहेगी.
हरियाणा चुनाव को लेकर बीजेपी की First List जारी, इन उम्मीदवारों का कटा टिकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










