Bihar News : पटना में जल्द ही प्रमुख स्थानों पर मिलेगा नीरा, 510 दुकानदारों को मिला लाइसेंस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Mar 2022 6:39 AM
फिलहाल पटना जू गेट नंबर दो के बाहर नीरा की बिक्री हो रही है. रोजाना करीब 20 से 25 लीटर नीरा यहां बिक रहा है. एक गिलास नीरा के लिए 10 रुपये लिये जा रहे हैं.
पटना. पटना में कुछ दिनों में 10 से 15 स्थानों पर नीरा की बिक्री होने लगेगी. पटना जू में भी दो और स्थानों पर नीरा बिक्री का स्टॉल खोलने की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर जीविका की ओर से जू अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है. सब कुछ ठीक रहा, तो पटना जू में भी अब नीरा की बिक्री होगी. फिलहाल पटना जू गेट नंबर दो के बाहर नीरा की बिक्री हो रही है. रोजाना करीब 20 से 25 लीटर नीरा यहां बिक रहा है. एक गिलास नीरा के लिए 10 रुपये लिये जा रहे हैं.
शराबबंदी के बाद ताड़ी बेचने वालों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए सरकार नीरा को बढ़ावा दे रही है. नीरा आसानी से उपलब्ध हो इसके लिए जीविका के सहयोग से 790 परिवारों को नीरा बनाने से लेकर इसकी मार्केटिंग तक की ट्रेनिंग दी जा चुकी है. इनमें से 510 को नीरा की बिक्री करने का लाइसेंस भी उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से मिल चुका है.
लाइसेंस पाने वालों को जीविका के उत्पाद समूहों से जोड़ दिया गया है. लाइसेंस पाने वाले वे लोग हैं, जो पहले ताड़ी के उत्पादक हुआ करते थे. अब ताड़ी बेचना छोड़ चुके ये लोग आधुनिक तरीके से नीरा बेचेंगे. नारियल पानी की तरह नीरा बिक्री को बढ़ावा देने की कोशिश हो रही है. इसके लिए जीविका की ओर से लोगों को नीरा पीने के लाभ भी बताये जायेंगे.
जीविका की ओर से नीरा उत्पादकों को उत्पाद समूहों से जोड़ दिया गया है. जीविका से इनके परिवार की महिलाएं जुड़ी हैं. इनके माध्यम से ताड़-खजूर के पेड़ से नीरा निकालने वाले पुरुषों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है.
इन उत्पादक समूहों से जुड़े लोगों को नीरा बिक्री काउंटर या इसके उत्पादन और बिक्री से जुड़े उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता भी दी जायेगी. जीविका के प्रखंड कार्यालय की ओर से मांग आने के बाद अगले 10 से 15 दिनों में आर्थिक सहायता पहुंचने लगेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










