पटना में ग्रीन हब बनेगा विधायकों का आवास, वर्टिकल गार्डेन, हॉस्पिटल, जिम के साथ ये सुविधाएं भी

पटना में विधायकों का आवास
Bihar News: पटना में विधायकों के आवास को ग्रीन हब के रूप में बनाए जाने की प्लानिंग है. आवास के परिसर में पेड़-पौधे, वर्टिकल गार्डेन, हॉस्पिटल, जिम के साथ अन्य कई सुविधाएं रहेंगी. वन पर्यावरण एवं जलवायु विभाग को इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है.
Bihar News: पटना का विधायक आवास परिसर पूरी तरह हरा भरा होगा, परिसर की खाली जगह पर नीम और पीपल के पौधे लगाए जायेंगे. डिवाइडरों पर पेड़ पौधे लगाए जायेंगे, दीवारों पर वर्टिकल गार्डेन विकसित होगा. आवासों की छत पर गमलों में पौधे लगेंगे. साथ ही पूरे परिसर में ग्रीन बेल्ट का विकास होगा.
वन पर्यावरण एवं जलवायु विभाग को दिया गया टास्क
जानकारी के मुताबिक, आवासीय परिसर को हरा-भरा करने और सेहत के लिए अस्पताल और जिम भी बनाए जायेंगे. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इसके लिए वन पर्यावरण एवं जलवायु विभाग को वर्क प्लान बनाने का टास्क दिया है. विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि इस संबंध में डिटेल वर्क प्लान बनाकर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा.
उन्होंने आवासीय परिसर में स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया. इसके पहले शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के ऑफिस में नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर के सबंध में खेल विभाग, भवन निर्माण विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और सभा सचिवालय के वरीय अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक हुई.
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधायक आवासीय परिसर और परिसर के आस-पास स्पोर्ट्स, स्वास्थ्य, पार्क, जिम के लिए उपयुक्त जगह चिन्हित करने के संबंध में विचार किया गया. बैठक में विचार-विमर्श के दौरान यह बात सामने आयी कि दारोगा प्रसाद राय पथ में निर्माणाधीन विधायक हॉस्टल के पास स्पोर्ट्स क्लब या इन्डोर गेम क्लब का निर्माण कराया जा सकता है.
साथ ही विधायक हॉस्टल में जिम का निर्माण कराया जा सकता है. अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने संबंधित सभी विभागों को नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर के संबंध में एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया.
Also Read: मोतिहारी में निगरानी का छापा, धनकुबेर BDO के 5 ठिकाने को खंगाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




