मुजफ्फरपुर के कनिष्क ब्रिटेन में बने सांसद, सिविल सर्विसेज में भी दे चुके हैं योगदान…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Jul 2024 7:57 AM
ब्रिटेन में कनिष्क नारायण
Bihar News: मुजफ्फरपुर के कनिष्क नारायण इंग्लैंड में सांसद बने हैं. वह यूके (यूनाइटेड किंगडम) के वेल्स से लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सांसद निर्वाचित किए गए हैं. बता दें कि कनिष्क के पिता संतोष कुमार और माता चेतना सिन्हा दोनों यूके के वेल्स के कार्डिफ में सॉलिसिटर हैं.
Bihar News: मुजफ्फरपुर के कनिष्क नारायण इंग्लैंड में सांसद बने हैं. वह यूके (यूनाइटेड किंगडम) के वेल्स से लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सांसद निर्वाचित किए गए हैं. बता दें कि कनिष्क के पिता संतोष कुमार और माता चेतना सिन्हा दोनों यूके के वेल्स के कार्डिफ में सॉलिसिटर हैं.
उनका मूल निवास दामूचक स्थित सोधों हाउस है. कनिष्क नारायण ब्रिटेन में रहने वाले एशियाई मूल के अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि छात्रवृत्ति के साथ इटेन, आक्सफोर्ड व स्टैनफोर्ड अमेरिका से पढ़ाई पूरी की है.
इटेन लंदन का सबसे प्रसिद्ध स्कूल माना जाता है. इसी स्कूल से भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी पढ़ाई की थी. आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने के बाद कनिष्क अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई की.
सिविल सर्विसेज के बाद राजनीति में रखा कदम (kanishka narayan life story)
कनिष्क मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी किए. इसके बाद सिविल सर्विस में आए. सिविल सेवा के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा. कनिष्क ने लोकसेवक के रूप में पूर्व ब्रिटिश प्रधान मंत्री डेविड कैमरन के साथ पर्यावरण विभाग में कार्य किया.
वहीं लिजट्स के अधीन भी इनको कार्य करने का मौका मिला. कनिष्क की इस बड़ी उपलब्धि पर शहर के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों से भी बधाई संदेश आ रहे हैं.
12 वर्ष की उम्र में माता-पिता के साथ चले गए थे लंदन
करीब 22 वर्ष पहले कनिष्क अपने माता पिता के साथ लंदन चले गए. उस वक्त कनिष्क नारायण की उम्र करीब 12 वर्ष थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब दो महीने पहले ही लंदन से पूरा परिवार मुजफ्फरपुर आया था. उनका अपनी जन्मभूमि से गहरा नाता है.
जब भी घर से बुलावा जाता है वे सपरिवार शामिल होते हैं. बता दें कि वे लोग छठ पूजा लंदन में ही मनाते हैं. लंदन में ही भारतीय मूल के लोगों के साथ मिलकर एक मंदिर का निर्माण कराया है. कनिष्क इसके सदस्य भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










