Bihar News : रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर पत्नी ने शराबी पति को कुल्हाड़ी से काट डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2021 3:35 PM
एक ओर जहां बिहार में शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग उठ रही है, वहीं दूसरी ओर शराबबंदी के बावजूद शराब के नशे में घरेलू हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद से है.
पटना. एक ओर जहां बिहार में शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग उठ रही है, वहीं दूसरी ओर शराबबंदी के बावजूद शराब के नशे में घरेलू हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद से है.
यहां रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर पत्नी ने आखिरकार शराबी पति को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला. बताया जा रहा है कि पति अक्सर शराब पीकर घर आता था और पत्नी से मारपीट करता था. कल जब वो शराब पीकर आया और पत्नी के साथ झड़प हुई तो गुस्से में पत्नी में कुल्हाड़ी से पति को काट डाला.
मामला ढिबरा थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के गोठौलीया गांव निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मण मेहता के रूप में हुई है. लक्ष्मण पिछ्ले 10 वर्षों से ढिबरा थाना क्षेत्र के मुर्गी बिगहा गांव में अपनी पत्नी के साथ रहता था. वह एक दिहाड़ी मजदूर था.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दिन मृतक लक्ष्मण मेहता शराब पीकर घर पहुंचा और अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा था. विवाद बढ़ने पर वह अपनी पत्नी की पिटाई करने लगा.
ऐसे में गुस्से में आकर पत्नी रीता देवी ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर कई वार किये, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मामले की सूचना पर पहुंचे ढिबरा थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच की जा रही है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










