Bihar News: अगले माह शुरू होगा अटल पथ के दूसरे चरण का निर्माण, टूट जाएंगे एफसीआइ के गोदाम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Oct 2021 7:57 AM

विज्ञापन

Bihar News: पटना स्थित अटल पथ के फेज दो के निर्माण में जमीन की समस्या का हल निकलने के बाद इसके काम में तेजी आयेगी. अगले माह से फेज दो की लगभग डेढ़ किमी लंबी सड़क का निर्माण शुरू होगा.

विज्ञापन

Bihar News: पटना स्थित अटल पथ के फेज दो के निर्माण में जमीन की समस्या का हल निकलने के बाद इसके काम में तेजी आयेगी. अगले माह से फेज दो की लगभग डेढ़ किमी लंबी सड़क का निर्माण शुरू होगा. इसे मार्च तक गंगा पाथ-वे में मिलाने की योजना है.

इसके लिए एफसीआइ की 1.13 एकड़ जमीन ली गयी है. राज्य सरकार इसके लिए एफसीआइ को 12 करोड़ रुपये देगी. बिहार राज्य पथ विकास निगम के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि कैबिनेट में निर्णय हाेने के बाद आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

तीन गोदाम टूटेंगे : सड़क निर्माण के लिए एफसीआइ से मिलने वाली जमीन में तीन पुराने गोदाम हैं, जिन्हें तोड़ा जायेगा. इसके बाद वहां सड़क निर्माण होना है. दीघा में फ्लाइओवर का निर्माण हो चुका है. उससे आगे सड़क निर्माण के लिए जमीन की समस्या थी, जो अब दूर हो गयी है.

बढ़ेगी सुविधा : सूत्र ने बताया कि मार्च तक फेज दो के तहत बननेवाली सड़क का निर्माण पूरा हो जायेगा. सड़क की गंगा पाथ-वे से कनेक्टिविटी होगी. इसके बनने से सुविधा बढ़ जायेगी. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए जमीन समस्या दूर हो गयी.

कैबिनेट में इस मामले में निर्णय लिया गया. जमीन मिलने पर अब तेजी से काम कर इसे अगले साल मार्च तक पूरा करना है. इसके बनने से आवागमन की और सुविधा बढ़ेगी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन