Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित, पॉजिटिव पाए जाने के बाद होम आइसोलेट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2022 4:31 PM

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित हो गये हैं. पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत ठीक नहीं थी और जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके कोविड 19 संक्रमित होने की पुष्टि हो गयी है. सीएम को होम आइसोलेट किया गया है.
बिहार में कोरोना की दस्तक फिर एकबार हुई है. पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. राजधानी पटना में शुरू से ही अधिक संक्रमित पाए गये. इसस पहले भी पटना में ही कोरोना के मामले अधिक पाए जाते रहे.वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सियासी गलियारे में फिर से हड़कंप है. इससे पहले कुछ मंत्री भी पॉजिटिव हो चुके हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच रिपोर्ट आने के बाद खुद को होम आइसोलेट कर लिया है.आइये देखते हैं वीडियो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए