बिहार में कहीं भगदड़ तो कहीं डूबने से 12 लोगों की मौत, सावन की तीसरी सोमवारी पर कई परिवारों में मातम

Updated:
विज्ञापन

घटना से जुड़ी तस्वीर

Bihar News: बिहार के अलग-अलग जिलों में हुए हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई. आज सावन की तीसरी सोमवारी है. इस मौके पर कहीं मंदिर में जलाभिषेक के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी तो कहीं गंगा स्नान के लिए. इस तरह से तीन जिलों में हुए हादसे में 12 लोगों ने जान गंवा दी.

विज्ञापन

Bihar News: आज सावन की तीसरी सोमवारी पर बिहार के तीन जिलों में कई परिवार में मातम पसर गया. लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सुबह-सुबह जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इस दौरान अचानक भगदड़ मचने से 7 महिलाओं की मौत हो गई. इसके अलावा कटिहार जिले में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. साथ ही पटना जिले में भी 2 बच्चियों की मौत डूबने से हो गई.

लखीसराय में 7 की मौत, कई घायल

लखीसराय जिले में हुई घटना की बात करें तो, यहां अशोकधाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी. अशोक धाम हॉल्ट पर दोनों ओर से ट्रेन आ गई थी. ट्रेन को देखकर कुछ युवकों ने अचानक भाग-दौड़ शुरू कर दी. युवकों की भाग-दौड़ के कारण वहां मौजूद बिजली का एक पोल नीचे गिर गया. पोल गिरते ही मौके पर करंट फैलने की अफवाह उड़ गई.

लेकिन जिले के डीएम ने पुष्टि किया कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी और तार कवर किया हुआ था, लेकिन करंट होने की अफवाह के कारण श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई. अफवाह सुनते ही भीड़ में भगदड़ मच गई. इसी अफरा-तफरी में दबने से 7 महिला श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. हादसे में घायलों का इलाज फिलहाल जारी है.

कटिहार में डूबने से 3 बच्चों की मौत

दूसरी तरफ, कटिहार जिले में 3 बच्चे डूब गए. जिले के फलका थाना इलाके के मोरसंडा गांव में घटना घटी. सावन की तीसरी सोमवारी पर बरंडी नदी में स्नान करने गए सात बच्चों में से तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई और उनका एक पड़ोसी शामिल है. इतनी बड़ी घटना के बावजूद अंचल और प्रखंड मुख्यालय से किसी भी वरीय प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर न पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई.

पटना में तीन बच्चियों की मौत

पटना के बख्तियारपुर में सोमवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान हादसा हो गया. रानीसराय गंगा घाट पर एक ही परिवार की 7 बच्चियां गंगा स्नान के लिए गईं थीं. लेकिन अचानक बच्चियां डूबने लगीं. उन्होंने एक-दूसरे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे और गहरे पानी में डूबतीं चलीं गईं.

स्थानीय लोगों ने तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चियां गहरे पानी में बह गयीं. हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई. एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. नदी में तलाशी अभियान के दौरान 2 बच्चियों का शव बरामद किया गया है, जबकि 2 की तलाशी जारी है.

Also Read:विधायक बने प्रशांत किशोर, विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ, PK ने किए थे ये 4 ऐलान


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन