ePaper

बिहार में दो सीटों पर MLC Chunav का शेड्यूल जारी, जानिए कैसे होता है विधान परिषद का चुनाव...

Updated at : 06 Jan 2021 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में दो सीटों पर MLC Chunav का शेड्यूल जारी, जानिए कैसे होता है विधान परिषद का चुनाव...

Bihar MLC chunav 2021 date and schedule : भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को विधान परिषद की रिक्त दो सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी. इन सीटों पर विधानसभा के माध्यम से चुनाव किया जाना है. दोनों सीटें भाजपा कोटे की हैं. दोनों सीटों पर उप चुनाव को लेकर 28 जनवरी को मतदान कराया जायेगा. इन सीटों पर 11 जनवरी से नामांकन आरंभ हो जायेगा.

विज्ञापन

Bihar Mlc Election : भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को विधान परिषद की रिक्त दो सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी. इन सीटों पर विधानसभा के माध्यम से चुनाव किया जाना है. दोनों सीटें भाजपा कोटे की हैं. दोनों सीटों पर उप चुनाव को लेकर 28 जनवरी को मतदान कराया जायेगा. इन सीटों पर 11 जनवरी से नामांकन आरंभ हो जायेगा.

आयोग द्वारा जारी उप चुनाव के कार्यक्रम के अनुसार विधान परिषद के प्रत्याशियों को नामांकन की अंतिम तिथि 18 जनवरी और नामांकन पत्रों की जांच 19 जनवरी को होगी. प्रत्याशियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि मतदान 28 जनवरी को सुबह नौ बजे से चार बजे तक कराया जायेगा. मतों की गिनती 28 जनवरी को शाम पांच बजे से होगी. विधान परिषद की इन दोनों सीटों पर चुनाव कोविड 19 के गाइडलाइन के अनुसार संपन्न होगी.

भाजपा के विधान परिषद सदस्य सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद और विनोद नारायण झा के विधानसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद दोनों सीटें रिक्त है. विनोद नारायण झा का पद 11 नवंबर 2020 से रिक्त है और उनका कार्यकाल 21 जुलाई 2022 तक था. इधर सुशील कुमार मोदी सी सीट नौ दिसंबर 2020 से रिक्त है और उनका कार्यकाल छह मई 2024 तक था

Also Read: Bihar News: लिपि सिंह और सुशांत मामले में सुर्खियों में रहे विनय तिवारी सहित पांच IPS अफसरों को सरकार ने दिया तोहफा

Posted by : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन