बिहार में 499 करोड़ रुपये से इस रेल लाइन को किया जाएगा डबल, कोसी-सीमांचल में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Updated:
विज्ञापन
Bihar Mansi Saharsa rail line Doubling cost 499 crore

डबल रेल लाइन (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rail Line Doubling: बिहार में मानसी-सहरसा रेल लाइन को डबल किया जाएगा. इसके लिए लगभग 499 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. इंडियन रेलवे की तरफ से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है. रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण और ग्राउंड सर्वे के काम में तेजी ला दी जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Rail Line Doubling: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. नई ट्रेनों को चलाने के साथ-साथ नई रेल लाइनें भी बिछाई जा रहीं हैं. ऐसे में पूर्व मध्य रेलवे के मानसी-सहरसा रेल लाइन के डबलिंग का काम किया जाएगा. इस रेल लाइन की लंबाई लगभग 44.40 किलोमीटर है. इस प्रोजेक्ट में लगभग 499 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे.

रेलवे बोर्ड से मंजूरी का इंतजार

जानकारी के मुताबिक, इंडियन रेलवे की तरफ से इस प्रोजेक्ट को लेकर मंजूरी मिलते ही निर्माण के काम को लेकर प्लानिंग तेज कर दी गई है. इस रेल लाइन के डबल होने से यात्रियों को राहत मिल सकेगी. खासकर माल ढुलाई में सहूलियत मिल सकेगी. रेल लाइन के डबलिंग के काम को लेकर रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही जमीन अधिग्रहण और ग्राउंड सर्वे के काम में तेजी ला दी जाएगी.

रेल यात्रियों को आसानी और माल ढुलाई में भी सहूलियत

रेलवे का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से रेल लाइन पर यात्रियों और माल ढुलाई की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिल सकेगी. अभी की बात करें तो, फिलहाल यह सिंगल लाइन है. इस रूट पर यात्री ट्रेनों के साथ भारी माल ढुलाई के लिए भी ट्रेनें चलतीं हैं.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के मुताबिक, रेल लाइन की क्षमता का उपयोग अभी ही 108.11 प्रतिशत तक पहुंच गया है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 2028 या 2029 तक यह बढ़कर 119.34 प्रतिशत तक हो सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए ही रेल लाइन के डबलिंग का फैसला लिया गया है. इससे कोसी-सीमांचल इलाके से पटना और दिल्ली जाना आसान हो सकेगा.

रेल लाइन के डबल होने से फायदे

इस प्रोजेक्ट को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र की माने तो, रेल लाइन के डबल होने से यात्रियों को सफर में आसानी के साथ-साथ मालगाड़ियों की आवाजाही भी सुचारू रूप से हो सकेगी. साथ ही परिचालन में समस्याएं भी कम होंगी. साथ ही इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से कोसी-सीमांचल क्षेत्र को खास पहचान मिल सकेगी. रेल कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. इसके साथ ही डबलिंग के बाद हर एक बड़े स्टेशन पर 4 लाइनें और हॉल्ट पर 2 लाइनें हो जायेंगी.

Also Read: बिहार के 30 हजार भूमिहीनों को कितनी मिलेगी जमीन और क्या होगी प्रक्रिया? मंत्री दिलीप जायसवाल ने खुद सब बताया

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन