ePaper

जमीन रजिस्ट्री में गड़बड़ी कर सरकार को लगा रहे थे करोड़ों का चुना, ऐसे खुली पोल, जांच हुई तेज

Updated at : 05 Jan 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Land Registry

Bihar Land Registry

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन और मकान के रजिस्ट्रेशन में हुई गड़बड़ियों को लेकर निबंधन विभाग ने जांच तेज कर दी है. हाल के दिनों में रजिस्ट्रेशन में अनियमितताओं के कई गंभीर मामले सामने आए हैं, जिनमें व्यावसायिक भूमि को आवासीय भूमि के रूप में दिखाकर रजिस्ट्रेशन और बहुमंजिला मकान को एकमंजिला बताकर रजिस्ट्रेशन कराने जैसी गड़बड़ियां शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन और मकान के रजिस्ट्रेशन में हुई गड़बड़ियों को लेकर निबंधन विभाग ने जांच तेज कर दी है. हाल के दिनों में रजिस्ट्रेशन में अनियमितताओं के कई गंभीर मामले सामने आए हैं, जिनमें व्यावसायिक भूमि को आवासीय भूमि के रूप में दिखाकर रजिस्ट्रेशन और बहुमंजिला मकान को एकमंजिला बताकर रजिस्ट्रेशन कराने जैसी गड़बड़ियां शामिल हैं. यह गड़बड़ियां निबंधन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही थीं, जिससे राज्य सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है.

वैशाली सहित इन जिलों में भारी गड़बड़ी

वैशाली जिले में व्यावसायिक भूमि को आवासीय भूमि बताकर 2.5 करोड़ रुपये की गड़बड़ी, भागलपुर में 1.5 करोड़ रुपये की अनियमितता और बिक्रमगंज में 95 लाख रुपये की गड़बड़ी का मामला सामने आया है. इन घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने निबंधन विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है.

निबंधन प्रक्रिया में सुधार के लिए व्यापक जांच की शुरुआत

निबंधन विभाग ने सभी जिलों के निबंधन कार्यालयों में रजिस्टर्ड जमीन और मकानों की जांच कराने का निर्णय लिया है. जांच में अधिकारियों द्वारा 10 रजिस्टर्ड स्थलों की निरीक्षण की जिम्मेदारी ली जाएगी. हर निरीक्षण के दौरान फोटोग्राफ लिए जाएंगे और साक्ष्य के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद दूसरे अधिकारियों से क्रॉस-वेरिफिकेशन भी किया जाएगा.

गड़बड़ी पाई जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

जांच के दौरान अगर गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित रजिस्ट्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, निबंधन प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों पर भी दंड लगाया जाएगा. राज्य सरकार को हुए राजस्व नुकसान की भरपाई दोषी अधिकारियों से की जाएगी.

ये भी पढ़े: बिहार में 14 फर्जी शिक्षक हुए बेनकाब, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जानें पूरा मामला

निबंधन महानिरीक्षक का बयान: कड़ी कार्रवाई की जाएगी

निबंधन महानिरीक्षक रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि वैशाली, भागलपुर और बिक्रमगंज में अब तक चार करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी की पुष्टि हुई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि निबंधन प्रक्रिया में गड़बड़ी को रोकने के लिए व्यापक जांच की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन