ePaper

Bihar Ka Mausam : बिहार में 4 डिग्री लुढ़का पारा, बढ़ी कनकनी, IMD ने जारी किया 18 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

Updated at : 31 Jan 2026 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Ka Mausam

Bihar Ka Mausam

Bihar Ka Mausam: बिहार में पछुआ हवाओं ने अचानक कनकनी बढ़ा दी है और पारा तेजी से लुढ़का है. दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई, IMD ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना सहित 18 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया हैं.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में सुबह की धूप का इंतजार कर रहे लोगों को शुक्रवार को मायूसी हाथ लगी. आसमान पर अचानक घने कोहरे की चादर तान गई और सर्द पछुआ हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया.

पछुआ हवा के कारण बढ़ी कनकनी से दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. मौसम में हुए अचानक बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है.

अचानक बदला मौसम का मिजाज

शुक्रवार की सुबह लोगों को उम्मीद थी कि दिन चढ़ते-चढ़ते धूप निकलेगी, लेकिन कुछ ही घंटों में कोहरा इतना घना हो गया कि धूप पूरी तरह ओझल हो गई. ठंडी पछुआ हवाओं के चलते दिनभर ठिठुरन बनी रही.

राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप बेहद कमजोर रही, जिससे अधिकतम तापमान में 3–4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई.

IMD के अनुसार आज सुबह पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में घना कोहरा छाया रहेगा. इन जिलों में 50 से 200 मीटर तक ही विजिबिलिटी रहने की आशंका है, जिस कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है.

क्यों छाया है घना कोहरा?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में हवा की रफ्तार बेहद कम है, जिससे वातावरण में नमी लंबे समय तक बनी हुई है. रात के समय तापमान तेजी से गिरने के कारण रेडिएशन फॉग बन रहा है. ठंडी रातें, नमी और शांत वातावरण मिलकर कोहरे को और घना बना रहे हैं, खासकर उत्तर और उत्तर-मध्य बिहार में इसका असर ज्यादा दिख रहा है.

तापमान का ताजा हाल और आगे का पूर्वानुमान

शुक्रवार को अधिकतम तापमान फारबिसगंज में 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि वाल्मिकीनगर में यह 18 डिग्री तक गिर गया. रात का सबसे कम तापमान 10 डिग्री सबौर में और सबसे अधिक 15.9 डिग्री कटिहार में रहा.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. 3 फरवरी को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

पटना का मौसम- हल्का कोहरा, दिन में राहत

राजधानी पटना में घने कोहरे का अलर्ट नहीं है, लेकिन सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 22–24 डिग्री और न्यूनतम 10–12 डिग्री के आसपास रह सकता है.

Also Read: Bihar News : 27 हजार ई-रिक्शा, सिर्फ 643 EV कनेक्शन! मुफ्त बिजली से चार्जिंग और पेसू को रोज लाखों चूना

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन