सम्राट चौधरी के कारकेड में घटेंगी गाड़ियां, हफ्ते में एक दिन 'नो व्हीकल डे', जानिए सीएम ने और क्या-क्या की अपील

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :13 May 2026 1:46 PM
विज्ञापन
Bihar Government Samrat Chaudhary No Vehicle Day

सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

Bihar Government: पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक्शन लिया. उन्होंने अपने कारकेड में गाड़ियों की संख्या घटाने का निर्णय लिया. इसके साथ ही हफ्ते में एक दिन 'नो व्हीकल डे' की अपील की गई है.

विज्ञापन

Bihar Government: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर बड़ा फैसला लिया. अपने कारकेड में गाड़ियों की संख्या घटाने से लेकर प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम की अपील की. बिहार से पहले भी दूसरे राज्यों में इस तरह का निर्णय लिया जा चुका है. ऐसे में आज सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लोगों से अपील की.

एक्स पोस्ट में सीएम सम्राट ने क्या-क्या लिखा?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने डीजल और पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की अपील की है. इसे लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं.’

  • मुख्यमंत्री कारकेड में गाड़ियों की संख्या कम या फिर न्यूनतम करने का निर्णय लिया है.
  • मंत्री, निगम बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्य, सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि से बिना अतिरिक्त गाड़ियों के सार्वजनिक कार्यक्रमों में आने की अपील की गई है.
  • राज्य की जनता से मेट्रो, बस, ऑटो या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग पर जोर देने का आग्रह किया गया है.
  • राज्य सरकार के सभी विभागों को सभी प्रकार के कॉन्फ्रेंस या सरकारी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
  • प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में संचालित होने वाले कैंटीन में पाम ऑयल के कम से कम प्रयोग का निर्देश दिया गया है.
  • सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है.
  • सप्ताह में एक दिन सभी लोगों से ‘नो व्हीकल डे’ के आयोजन का आग्रह किया गया है.

सीएम सम्राट चौधरी कर रहे EV कार का इस्तेमाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सीएम सम्राट चौधरी लंबे समय बाद EV कार में दिखे. पटना के अलग-अलग कार्यक्रमों में सीएम सम्राट अब EV कार से ही जा रहे हैं. पहले भी सीएम सम्राट इसी EV कार से घुमा करते थे, अब एक बार फिर पीएम मोदी के बयान के बाद सम्राट उसी कार में दिखे.

Also Read: एक महीने के सम्राट सरकार में 5 एनकाउंटर, सीएम ने कहा था- 48 घंटे में जवाब देगी पुलिस

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन