विदेश में नौकरी को इच्छुक युवाओं की मदद करेगी बिहार सरकार, जीवेश बोले- फर्जी एजेंसियों पर होगी कार्रवाई

Published at :03 Feb 2022 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
विदेश में नौकरी को इच्छुक युवाओं की मदद करेगी बिहार सरकार, जीवेश बोले- फर्जी एजेंसियों पर होगी कार्रवाई

सरकार युवाओं को देश विदेश में रोजगार दिलाने के लिए तेजी से काम कर रहा है. हाल में टाटा टेक के साथ मिल कर आइटीआइ का उन्नयन के लिए एमओयू हस्ताक्षर किया गया है.

विज्ञापन

पटना. श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को नियोजन भवन के सभागार में बिहार राज्य समुद्रपार नियोजन ब्यूरो के शासी निकाय की पंचम बैठक हुई. जिसमें मंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया है कि विदेश जाने वाले कामगारों के सुरक्षित एवं वैद्य रहने तथा इच्छुक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने पर काम तेज किया जाये. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को देश विदेश में रोजगार दिलाने के लिए तेजी से काम कर रहा है. हाल में टाटा टेक के साथ मिल कर आइटीआइ का उन्नयन के लिए एमओयू हस्ताक्षर किया गया है.

जानकारी सुलभ करेगी सरकार

विदेशों में नौकरी के लिए इच्छुक लोगों को वहां जाने में परेशानी नहीं हो और विदेशों में नौकरी की जानकारी यहां के लोगों को मिले. इसकी जानकारी लोगों तक सुलभ तरीके से पहुंचेगी. बैठक में अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, विज्ञान एवं प्रावैधिकी सचिव लोकेश कुमार, श्रम संसाधन विभाग सचिव संदीप आर पूडलकट्टी, इमीग्रेशन अधिकारी बिहार – झारखंड ताविशी बहल पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

गलत तरीके से विदेश भेजने वाले दलालों पर तेज होगी कार्रवाई

विभाग लोगों के लिए विदेशों में नौकरी की खोज करेगा. साथ ही, लोगों को गलत तरीके से विदेश भेजने वाले दलालों पर कार्रवाई तेज की जाये. वैसे सभी एजेंटों पर सख्ती से कार्रवाई की जाये, जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते है. वहीं, जो विदेश में फंसे लोग है. उनकी सहायता की जाये. ताकि विदेशों में नौकरी के लिए गये लोगों को परेशानी नहीं हो. बाहरी देशों में नियोजन के लिए कुशल, अर्द्ध कुशल,अकुशल कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए काम किया जाये. आवेदक विदेशों में क्या काम कर सकेंगे. इसके लिए जांच करना और चयन के लिए साक्षात्कार पर्षद का गठन किया जायेगा.

यहां दी जा रही विदेश जाने वाले कामगारों को ट्रेनिंग

रोजगार के लिए विदेश जानेवाले कामगारों के लिये ब्यूरो के द्वारा गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इन केंद्रों पर विदेश मंत्रालय द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है. यह प्रशिक्षण विदेश मंत्रालय के इ – माइग्रेंट पोर्टल से संचालित है. साथ ही, कामगारों को ठगी एवं शोषण से बचाने के लिये ब्यूरो द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.वहीं, विभाग द्वारा आयोजित होने वाले जिला स्तरीय रोजगार मेला में स्टॉल लगाकर जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन