कतरनी और सोनाचूर्ण चावल को बिहार सरकार देगी प्राथमिकता, कतरनी को मिल चुका है जीआइ टैग

Author Ashish Jha|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

सरकार चावल के क्षेत्र विस्तार में भागलपुर में कतरनी चावल, चंपारण में मिर्चयां और रोहतास जिले के सोनाचूर्ण चावल को प्राथमिकता देगी. कतरनी चावल को जीआइ टैग मिल चुका है.

विज्ञापन

पटना. सरकार चावल के क्षेत्र विस्तार में भागलपुर में कतरनी चावल, चंपारण में मिर्चयां और रोहतास जिले के सोनाचूर्ण चावल को प्राथमिकता देगी. कतरनी चावल को जीआइ टैग मिल चुका है. कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को भागलपुर – सारण प्रमंडल की कृषि योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को यह निर्देश दिये हैं.

कृषि मुख्यालय, भागलपुर बांका, छपरा, सीवान और गोपालगंज कृषि विभाग के अधिकारियों से मंत्री ने कहा कि जीआइ टैग प्राप्त कतरनी चावल के क्षेत्र विस्तार को प्राथमिकता दी जाये. मिर्चयां और सोनाचूर्ण चावल के क्षेत्र विस्तार पर कार्य किया जाये.

चावल की ये किस्में बिहार के परंपरागत और विशिष्ट उत्पाद हैं. इनका बाजार भाव काफी अच्छा है. इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी. गोपालगंज में किसानों के बीच अनुदानित दर पर बीज वितरण और होम डिलिवरी का कार्य बेहतर तरीके से किया गया है.

मंत्री ने इसके लिए अधिकारियों की पीठ थपथपाई. वहीं, छपरा में काम अच्छा न होने पर जिला कृषि पदाधिकारी, छपरा (सारण) से बीज वितरण में देरी के लिए स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये हैं.

मिट्टी नमूना लेने के लिए विशेष अभियान भी चलाने को कहा. मंत्री ने उर्वरक की कालाबाजारी पर सरकार की जीरो टालरेंस नीति का कड़ाई से पालन कराने को कहा है. बैठक में कृषि सचिव डॉ एन सरवण कुमार, कृषि निदेशक आदेश तितरमारे आदि अधिकारी मौजूद रहे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन