‍Bihar के गया में एक गांव ऐसा, जहां लड़कों के इंतजार में कुंवारी बैठी हैं लड़कियां, जानें इसकी वजह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2022 8:13 PM

विज्ञापन

Bihar के गया में एक गांव ऐसा है, जहां लोग अपने बेटे-बेटियों की शादी नहीं करना चाहते. जो पुराने रिश्तेदार हैं उन्होंने भी गांव में आना छोड़ दिया है. कारण ये है कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी इस गांव में सड़क और मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. लोग गांव से अपना नाता छिपाकर बच्चों की शादी करा रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar के गया में एक गांव ऐसा है जहां लोग अपने बेटे-बेटियों की शादी नहीं करना चाहते. जो पुराने रिश्तेदार हैं उन्होंने भी गांव में आना छोड़ दिया है. कारण ये है कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी इस गांव में सड़क और मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. थोड़ी सी बारिश के बाद कच्ची सड़क कीचड़ से भर जाती है. इस कारण से लड़की वाले ऐसे पिछड़े गांव में अपनी बेटी नहीं देना चाहते, वहीं लड़के वाले बारात लेकर आने से कतराते हैं. लिहाजा गांव के लोग शहर या रिश्तेदार के घर जाकर मुश्किल से बच्चों की शादी करा रहे हैं.

undefined
खटिया पर लादकर बीमार को पहुंचते हैं अस्पताल

गया जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर गुरारू प्रखंड के बरोरह पंचायत के अलीगंज, महुगायींन, तरौंची और रौंदा गांवों में आजादी के 75 वर्षों के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका है. स्थानीय ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के लिए आक्रोश है. उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनाव के समय वोट प्रतिनिधि वोट मांगने आते है. बदले में उन्हें कोरा आश्वासन देकर चले जाते है. बरसात के दिनों में लोग अपने घरों में कैद हो जाते है. गांव के कच्चे रास्ते पर सिर्फ कीचड़ भरा रहता है. गांव में अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे खटिया पर डालकर चार लोग उठाकर अस्पताल पहुंचाते हैं.

नल जल योजना तक गांव में नहीं

गांव के लोग सभी सरकारी योजनाओं से भी दूर हैं. गांव में नल जल योजना तक नहीं पहुंची है. लोग चापाकल और तालाब का पानी पीते हैं. गांव के स्कूल की शिक्षिका बताती है कि बारिश होने के बाद महिलाओं को कपड़ा उठाकर सड़क पर चलना पड़ता है. काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है. बच्चे भी उसी कीचड़ में घुस कर पढ़ने आते है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अगर अक्टूबर तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो सभी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन