Sitamarhi Election Result 2020: सीतामढ़ी में भाजपा के मिथिलेश ने राजद के सुनील को हराया, देखें किसे ​कितने मिले वोट

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Nov 2020 9:16 PM

विज्ञापन

Sitamarhi Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिला के विधानसभा क्रम संख्या 28 सीतामढ़ी सीट पर भाजपा के मिथिलेश कुमार ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के सुनील कुमार को 11475 मतों के अंतर से हरा दिया है. मिथिलेश कुमार को कुल 90039 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे सुनील कुमार को 78093 मत मिले हैं.

विज्ञापन

Sitamarhi Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिला के विधानसभा क्रम संख्या 28 सीतामढ़ी सीट पर भाजपा के मिथिलेश कुमार ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के सुनील कुमार को 11475 मतों के अंतर से हरा दिया है. मिथिलेश कुमार को कुल 90039 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे सुनील कुमार को 78093 मत मिले हैं.

सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर राजद ने सुनील कुमार को टिकट दिया था. वहीं, भाजपा ने मिथिलेश कुमार को मैदान में उतारा था. इसके साथ ही कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे. सीतामढ़ी में बीजेपी और राजद के सामने अपनी जीती हुई सीट बचाने की चुनौती थी.

पिछले चुनावों की बात करें, तो साल 2015 में राजद प्रत्याशी सुनील कुमार 81557 वोट हासिल करके विजयी घोषित हुए थे. दूसरे स्थान पर भाजपा के सुनील कुमार उर्फ पिंटू रहे थे, जिन्हें 66835 वोट मिले.

साल 2010 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें, तो उस समय भाजपा के सुनील कुमार उर्फ ​​पिंटू 51,664 वोट पाकर विजेता बने थे. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी लोजपा के राघवेंद्र कुमार सिंह को 46,443 वोटों के साथ दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन