Bihar Vidhan Sabha Chunav : रैली से पहले राहुल का JDU-BJP सरकार पर वार, कहा..

rahul gandhi rally in bihar, jdu and bjp government : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के जदयू और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार में बीजेपी के दावे खोखले हैं. राहुल ने इसी के साथ बिहार में चुनावी रैली आगाज करने की भी बात कही है
Bihar Election 2020 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के जदयू और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार में बीजेपी के दावे खोखले हैं. राहुल ने इसी के साथ बिहार में चुनावी रैली आगाज करने की भी बात कही है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘तुम्हारे दावों में बिहार का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है.’ राहुल ने आगे लिखा कि कोरोना हो या बेरोज़गारी, झूठे आँकड़ों से पूरा देश परेशान है. आज बिहार में आपके बीच रहूँगा. आइए, इस झूठ और कुशासन से पीछा छुड़ाएँ.
राहुल की रैली- राहुल गांधी आज रैली के लिए सुबह 11:30 बजे गया एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से पहुंचेंगे. वहां से चॉपर से हिसुआ जायेंगे. करीब 12 बजे हिसुआ में सभा करेंगे. फिर वहां से कहलगांव जायेंगे. राहुल गांधी हिसुआ में कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सिंह का प्रचार करेंगे. दूसरी सभा में मुकेश सिंह का प्रचार करेंगे. कहलगांव से वापस गया और फिर दिल्ली लौट जायेंगे.
गौरतलब है कि चुनावी घमासान के बीच गुरूवार को जदयू ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है. जदयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस राजद पर निशाना भी साधा है. अजय आलोक ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पप्पू के बाद अब छोटे पप्पू को थोपना चाह रही है.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




