ePaper

गांव से तीन किलोमीटर दूर जाकर वोट डालेंगे गेंद बिगहा गांव के लोग, जानें क्या है वजह

Updated at : 03 Oct 2020 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
गांव से तीन किलोमीटर दूर जाकर वोट डालेंगे गेंद बिगहा गांव के लोग, जानें क्या है वजह

कोंची पंचायत के गेंद बिगहा गांव में रहनेवाले मतदाता विधानसभा चुनाव में अपने गांव से तीन किलोमीटर दूर चल कर कोंची गांव में जाकर मतदान करेंगे.

विज्ञापन

गुरारू : कोंची पंचायत के गेंद बिगहा गांव में रहनेवाले मतदाता विधानसभा चुनाव में अपने गांव से तीन किलोमीटर दूर चल कर कोंची गांव में जाकर मतदान करेंगे. गेंदबिगहा गांव के लोगों ने बताया कि इस वर्ष कोरोना काल में 300 वोटरों पर मिनी मतदान केंद्र सरकार के द्वारा बनाया गया है.

लेकिन, गेंद बिगहा गांव में मतदाताओं की संख्या 400 के करीब होने के साथ गांव में मिडिल स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र हैं. इसके बाद भी प्रशासनिक उदासीनता के कारण वहां मतदान केंद्र नहीं बनाया गया है. इससे वहां के ग्रामीण मतदान काफी नाराज हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि सरकार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है, ऐसे में अधिकारियों को गौर करना चाहिए कि आखिर गेंदबिगहा गांव के ग्रामीण तीन किलोमीटर दूर चल कर कैसे मतदान करेंगे.

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गेंदबिगहा गांव में मिनी मतदान केंद्र बनाने की मांग की है. इस मौके पर नागेंद्र कुमार उर्फ मुखिया जी, रामबती यादव, गया यादव, रामजी यादव, शैलेश यादव, अखिलेश यादव व दर्जनों लोग मौजूद थे.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन