Live Updates

Nalanda Vidhan Sabha Chunav 2020 Live Update: नालंदा जिले में मतदान संपन्न, जानिए कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?

Updated:
विज्ञापन

Nalanda Vidhan Sabha Chunav 2020 Live News Update: नालंदा जिले के सात विधानसभा सीटों Asthawan, Bihar Sharif, Rajgir (SC), Islampur, Hilsa, Nalanda और Harnaut में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं के उत्साह के आगे कोरोना का डर फीका पड़ गया. बिना खून खराबे के शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ. एक वोटर की ह्दयघात से निधन हो गया. नालंदा में पांच बजे तक करीब 49.86 फीसदी वोटिंग हुई. कोरोना काल में लोग घर से निकले. वैसे पहले चरण की वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जो उत्साह दिखा वैसा इस बार नहीं था. एक-दो जगहों पर इवीएम की शुरुआती गड़बड़ी और अन्य समस्याओं के कारण मतदान की प्रक्रिया शुरू होने में देरी हुई. अन्य सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया पूरी की गयी. बिहार इलेक्शन 2020 से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ के लिए बने रहे. हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

नालंदा में 45.46 प्रतिशत मतदान

सुबह 3 बजे तक जिले में 45.46 प्रतिशत मतदान हुआ है.

नालंदा में 35.31 प्रतिशत मतदान

दोपहर 1 बजे तक जिले में 35.31 प्रतिशत मतदान हुआ है.

दो बूथों में इवीएम खराब होने से हंगामा

नालंदा के बूथ संख्‍या 126 और 127 के आगे सैकड़ों ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. लोगों का आरोप था कि सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही ईवीएम मशीन खराब हो गई. इंतजार के बाद मशीन ठीक कराई गई , लेकिन बार-बार ईवीएम में खराबी आ रही है. जिससे सुबह से 11 बजे तक मतदान सुचारू नहीं हुआ था. मतदाताओं की भीड़ देखकर ईवीएम बंद कर दिए हैं.

नालंदा में मतदान केंद्र में शख्स की मौत

नालंदा में मतदान केंद्र में शख्स की मौत हो गयी. वोट देकर निकलने के बाद मौत हुई. घटना सरमेरा के बूथ संख्या 118 की बतायी जा रही है.

नालंदा में 20.20 प्रतिशत मतदान

सुबह 11 बजे तक जिले में 9.61 प्रतिशत मतदान हुआ है.

नालंदा में 9.61 प्रतिशत मतदान

सुबह 9 बजे तक जिले में 9.61 प्रतिशत मतदान हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola