ePaper

Bihar Election News 2020: हॉट सीट मोकामा से RJD के अनंत सिंह को टक्कर देंगे CM नीतीश के खास, पूर्व पीएम वाजपेयी से जुड़ा कनेक्शन

Updated at : 07 Oct 2020 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election News 2020: हॉट सीट मोकामा से RJD के अनंत सिंह को टक्कर देंगे CM नीतीश के खास, पूर्व पीएम वाजपेयी से जुड़ा कनेक्शन

Anant singh News: पटना जिले की सबसे हॉट सीट मोकामा विधानसभा क्षेत्र में राजद के अनंत सिंह का मुकाबला जदयू के राजीव लोचन से होगा. राजीव को सीएम नीतीश का खास माना जाता है जिनका पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से भी नाता जुड़ा है. मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जदयू ने उम्मीदवार के नये चेहरे के रूप में इस बार राजीव लोचन का चयन किया है.

विज्ञापन

Anant singh News: पटना जिले की सबसे हॉट सीट मोकामा विधानसभा क्षेत्र में राजद के अनंत सिंह का मुकाबला जदयू के राजीव लोचन से होगा. राजीव को सीएम नीतीश का खास माना जाता है जिनका पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से भी नाता जुड़ा है. मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जदयू ने उम्मीदवार के नये चेहरे के रूप में इस बार राजीव लोचन का चयन किया है.

2015 में जदयू के नीरज कुमार के खिलाफ बतौर निर्दलीय चुनाव लड़कर अनंत कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी. वहीं अनंत कुमार सिंह मोकामा से 2005 और 2010 के विधानसभा चुनावों में बतौर जदयू उम्मीदवार जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे थे.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 2005 के विधानसभा चुनाव में मोकामा से अनंत कुमार सिंह ने बतौर जदयू उम्मीदवार चुनाव लड़कर 35877 वोट हासिल किया. उन्होंने सीधे मुकाबले में लोजपा के उम्मीदवार नलिनी रंजन शर्मा को हराया था. नलिनी रंजन शर्मा को 33042 वोट मिले थे. वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में बतौर जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह का मुकाबला सोनम देवी से था.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Chunav : सोशल मीडिया पर फिर वायरल बाहुबली अनंत सिंह, जानें इस बार क्या है मामला?

अनंत कुमार सिंह को 51564 वोट मिले जबकि सोनम देवी को 42610 वोट हासिल हुए. वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में अनंत कुमार सिंह को जदयू से टिकट नहीं मिला. उन्होंने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़कर जदयू के नीरज कुमार को हराया. उस बार अनंत कुमार सिंह को 54005 वोट मिले जबकि नीरज कुमार को 35657 वोट हासिल हुआ था.

कौन हैं राजीव लोचन

सूत्रों के अनुसार राजीव लोचन नारायण सिंह उर्फ अशोक नारायण मोकामा के शंकरवार टोला निवासी हैं. इनके पिता वेंकटेश नारायण सिंह उर्फ बीनो बाबू का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ करीबी संबंध रहा था. वाजपेयी ने मोकामा आने पर बीनो बाबू के यहां विश्राम भी किया था.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Election 2020: अनंत सिंह के खिलाफ पत्नी नीलम देवी ने भरा पर्चा ! जानें क्या है पूरा मामला

जब 1989 में नीतीश कुमार बाढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने उतरे, तब भी वेंकटेश नारायण सिंह ने उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर बार चुनाव में साथ दिया. यही कारण रहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने के बाद मोकामा आने पर वेंकटेश बाबू से मुलाकात करते थे. राजीव लोचन पिछले चार दशक से भाजपा से जुड़े हुए हैं. उन्होंने भाजपा के किसान मोर्चा में राज्य स्तर पर कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभायी है.

Posted By: Utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन