ePaper

Gayghat Election Result 2020: गायघाट में राजद की जीत, 3193 वोट जीते निरंजन राय

Updated at : 10 Nov 2020 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
Gayghat Election Result 2020: गायघाट में राजद की जीत, 3193 वोट जीते निरंजन राय

Gayghat Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुजफ्फरपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 88 गायघाट सीट पर जदयू-राजद के बीच कांटे की टक्कर रही. यहां से राजद के निरंजन राय ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन

Gayghat Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुजफ्फरपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 88 गायघाट सीट पर राजद पार्टी के निरंजन राय ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेश्वर प्रसाद यादव को 3193 मतों के अंतर से हरा दिया है. निरंजन राय को कुल 45913 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे महेश्वर प्रसाद यादव को 42720 मत मिले.

गायघाट विधानसभा सीट पर जदयू ने महेश्वर प्रसाद यादव को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं, महागठबंधन से आरजेडी के प्रत्याशी निरंजन चुनावी मैदान में थे. वहीं गायघाट की पूर्व विधायक और वैशाली से वर्तमान सांसद वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं.

पिछले चुनावों की बात करें, तो 2015 में राजद के टिकट पर लड़े महेश्वर प्रसाद यादव ने मामूली अंतर से जीत दर्ज की थी. महेश्वर प्रसाद यादव को 67313 वोट मिले थे जबकि बीजेपी की उम्मीदवार वीणा देवी को 63812 वोट मिले थे. हार का अंतर 3501 वोटों का था.

2010 के चुनाव में भी इस सीट से भाजपा की वीणा देवी विधायक चुने गए थे. उन्होंने राजद के महेश्वर प्रसाद यादव को हराया था. जहां शशि भूषण हजारी को 56386 मत मिले थे, वहीं महेश्वर प्रसाद यादव ने 40399 वोट हासिल किये थे. हार का अंतर 15984 वोटों का था.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन