Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : नीतीश की 16 को चार जनसभा, जानें किन क्षेत्रों के लिए करेंगे निश्चय संवाद
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Oct 2020 6:47 AM
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : गुरुवार को शाम छह बजे शेखपुरा, नवादा और गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से वर्चुअल संवाद करेंगे.
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 अक्तूबर को इमामगंज, ओबरा, बेलागंज और कुर्था विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करने जायेंगे. इमामगंज के जमुआ में उनकी पहली सभा होगी.
दूसरी सभा ओबरा के तरार के डाइट मैदान में, तीसरी सभा बेलागंज के पड़ाव मैदान में और अंतिम सभा कुर्था के हाइस्कूल मैदान में होगी.
वहीं सीएम तीन दिनों में नौ विधानसभा क्षेत्रों के लोगों से शाम छह बजे निश्चय संवाद करेंगे. जदयू प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक गुरुवार को शाम छह बजे शेखपुरा, नवादा और गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से वर्चुअल संवाद करेंगे.
शुक्रवार को शाम को मसौढ़ी, जहानाबाद व घोसी और शनिवार को संदेश, अगिआंव और जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए वर्चुअल संवाद करेंगे.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










