बिहार विधान सभा चुनाव में आखिर क्या फसाद की साजिश रच रहा है नेपाल, क्या है पुलिस की Report

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Oct 2020 10:10 AM

विज्ञापन

Haridwar: Police personnel stop vehicles at UP-Uttarakhand border after authorities banned Kanwar Yatra in the wake of coronavirus pandemic, in Haridwar, Tuesday, July 7, 2020. (PTI Photo)(PTI07-07-2020_000215B)

Bihar vidhan sabha chunav 2020 :चुनाव आयोग की टीम आचार सहिंता के बाद ही लगातार सक्रिय है. इसी बीच नेपाल को लेकर बिहार पुलिस ने एक खुलासा किया है. चुनाव आयोग की टीम ने अब तक 34 लाख से अधिक का नोट करेंसी को छापामारी कर पकड़ा है.

विज्ञापन

Bihar election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के सेकेंड फेज का नामांकन जारी है. वहीं चुनाव आयोग की टीम आचार सहिंता के बाद ही लगातार सक्रिय है. इसी बीच नेपाल को लेकर बिहार पुलिस ने एक खुलासा किया है. चुनाव आयोग की टीम ने अब तक 34 लाख से अधिक का नोट करेंसी को छापामारी कर पकड़ा है.

चुनाव आयोग के मुताबिक आचार सहिंता के दौरान पुलिस टीम की छापेमारी से अब तक 34 लाख से अधिक की नेपाली नोट करेंसी पकड़ी गई है. वहीं 1 करोड़ से अधिक का भारतीय नोट भी पकड़ा गया है.

अब तक ये सामान बरामद- आचार सहिंता के दौरान छापेमारी से विभिन्न एजेंसियों द्वारा 6.1 करोड़ जिसमें 3523520 नेपाली करेंसी, 44 चारपहिया वाहन, 150 ग्राम ब्राउन शूगर, 393.710 किलोग्राम गांजा, 2400 ग्राम चरण, 9.5 किलो अफीम, 40 पैकेट स्मैक और 40 लीटर स्पिरिट जब्त की गयी है.

नेपाल से बनी है इन मुद्दों पर सहमति– बिहार विधानसभा चुनांव में भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर जिला के सीमा से सटे नेपाल के तीन जिलों के जॉइंट बॉर्डर सीक्युरिटी की बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में हुई. दोनो देशो के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की बैठक लगभग दो घंटो तक हुई.

बैठक में दोनों देशों के बीच 66 किलोमीटर बॉर्डर एरिया में संयुक्त पेट्रोलिंग, भारत से सटे नेपाल सीमा को सील करने, सीमा से सटे 100 किलोमीटर रेंज में नेपाली एफएम रेडिओ के प्रसारण को बंद करने ताकि सीमा से सटे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नेपाली एफ एम से चुनाव प्रचार न कर सकें. साथ ही सीमा क्षेत्र में अपराधियों की धर पकड़ सहित सुरक्षा को लेकर कई अन्य मुद्दों पर सहमति बनी.

Also Read: Bihar Election 2020 : भाकपा में कन्हैया संभालेंगे प्रचार की जिम्मेदारी, तो माकपा के 30 स्टार प्रचारकों में सीताराम सबसे ऊपर

Posted By : Avinish Kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन