Bihar Government : नीतीश कैबिनेट के सबसे अनुभवी मंत्री ने बतायी प्राथमिकता, जानें किन योजनाओं को बनाया जायेगा प्रभावी

बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों की सुविधा के लिए कृषि संबंधी विद्युत फीडर पर समुचित बिजली आपूर्ति की जायेगी.
पटना. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, ऊर्जा, मद्य निषेध, योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों की सुविधा के लिए कृषि संबंधी विद्युत फीडर पर समुचित बिजली आपूर्ति की जायेगी.
यह योजना हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहेगी. हमारा फोकस पूरी तरह इसी योजना पर रहेगा. दरअसल, सरकार का मकसद किसानों को राहत देना है.
इसके अलावा उन्होंने साफ किया कि राज्य सरकार की पहले से चली आ रही योजनाओं को प्रभावी तौर पर लागू किया जायेगा. मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि ऊर्जा विभाग इसके लिए विशेष तैयारी कर रहा है.
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सिंचाई के लिए किसानों को कृषि फीडर के माध्यम से बिजली आपूर्ति के लिए योजना बनायी गयी है. उन्होंने बताया कि खाद्य एवं ऊर्जा संरक्षण विभाग की योजनाओं का अध्ययन करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
लोगों को राहत देना सरकार का मकसद है. इस दिशा में प्रभावी कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने साफ किया कि मद्य निषेध एवं दूसरी पहले से चल रही योजनाओं को और प्रभावी किया जायेगा.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










