Bihar Government : नीतीश कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री मुकेश ने बतायी प्राथमिकता, अनुभव के सवाल पर कही ये बात

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Nov 2020 7:27 AM

विज्ञापन

उन्‍होंने कहा कि एनडीए चुनाव में की गयी अपनी घोषणाओं पर भी काम करेगा.

विज्ञापन

पटना . पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने मंगलवार को कहा कि मैंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के लिए संघर्ष किया है. इसलिए मैं आगे भी उनके लिए काम करता रहूंगा.

हमारी एनडीए की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए काम करेगी.

जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा जताया, इसलिए एनडीए सरकार उनके भरोसे पर पूरे तरीके से खरा उतरने का काम करेगी.

बिहार में मजबूत सरकार बनी है. उन्‍होंने कहा कि एनडीए चुनाव में की गयी अपनी घोषणाओं पर भी काम करेगा.

सहनी ने कहा कि मेरा सौभाग्‍य है कि मुझे नीतीश कुमार के साथ काम करने का मौका मिला है. उनके पास राजनीति और गुड गवर्नेंस का लंबा अनुभव है. उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन