Bihar election 2020 : आसान नहीं होगा हसनपुर में तेज प्रताप यादव का रास्ता
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Sep 2020 8:55 AM
पटना. लालू-राबड़ी के बड़े बेटे के समस्तीपुर जिले के हसनपुर विस सीट से चुनावी राह आसान नहीं होगी. हसनपुर की चुनावी गणित सिर्फ यादव-मुस्लिम समीकरण से ही नहीं सुलझने वाला है. पत्नी एश्वर्य की चुनौती के बाद माना जा रहा है कि तेज प्रताप अपनी सीट बदलेंगे और हसनपुर से इस बार चुनावी मैदान में उतरेंगे.
पटना. लालू-राबड़ी के बड़े बेटे के समस्तीपुर जिले के हसनपुर विस सीट से चुनावी राह आसान नहीं होगी. हसनपुर की चुनावी गणित सिर्फ यादव-मुस्लिम समीकरण से ही नहीं सुलझने वाला है. तेजप्रताप महुआ विधानसभा सीट से विधायक हैं और इस बार उन्हें कड़ी टक्कर मिल सकती है. पत्नी एश्वर्य की चुनौती के बाद माना जा रहा है कि तेज प्रताप अपनी सीट बदलेंगे और हसनपुर से इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.
जदयू के राजकुमार राय के खिलाफ तेज प्रताप की संभावित उम्मीदवारी से राजद के नेताओं में भी खलबली है. हसनपुर विस क्षेत्र में माय समीकरण से अधिक दूसरी जातियों के वोट हैं. ऐसे में तेज प्रताप के लिए हसनपुर से उम्मीदवार हुए, तो उन्हें पथरीली रास्ते से गुजरना होगा.
दूसरी ओर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भतीजे अरविंद राय के चुनाव लड़ने की चर्चा है. अरविंद राय की नजर तेजस्वी की सीट राघोपुर पर भी टिकी है. वहीं, पूर्व मंत्री गजेंद्र प्रसाद हिमांशु के पुत्र चक्रपाणि हिमांशु भी मैदान में उतरने वाले हैं. मुकाबला कांटे का होगा.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










