ePaper

Bihar Election 2020: तेजस्वी जमीन के काम से गए थे दरभंगा, नीतीश के करीबी सांसद ललन सिंह ने लगाया यह आरोप...

Updated at : 25 Jul 2020 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: तेजस्वी जमीन के काम से गए थे दरभंगा, नीतीश के करीबी सांसद ललन सिंह ने लगाया यह आरोप...

पटना: जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने कहा कि लोकसभा के पिछले साल हुए चुनाव के समय भी लालू परिवार ने टिकट के एवज में जमीन ली थी.उन्होंने कहा की जिस बद्री पूर्वे को मधुबनी लोकसभा सीट से वीआइपी का उम्मीदवार बनाया गया था, उनके रिश्तेदार लहेरियासराय के अमित कुमार ने दरभंगा स्थित अपनी जमीन राजद के नाम मुफ्त में लिख दी है.

Also Read: Coronavirus In Bihar : कोरोना मरीज ने पटना एम्स की बिल्डिंग से कूद कर की आत्महत्या, अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप
अल्पसंख्यक सीट वीआइपी को देने का आरोप

उन्होंने कहा कि लालू परिवार ने मधुबनी की सीट और उम्मीदवार दोनों वीआइपी को दिया था, जबकि यह सीट अल्पसंख्यक की थी और वहां से अब्दुल बारी सिद्दीकी चुनाव लड़ते थे. श्री सिंह ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव दरभंगा बाढ़पीड़ितों का हाल जानने नहीं, बल्कि अपनी जमीन की बाउंड्री कराने गये थे.

ललन सिंह ने पूछा, तेजस्वी बताएं कि बद्री पूर्वे का अमित कुमार से क्या रिश्ता है

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने बद्री पूर्वे वीआइपी के लोकसभा उम्मीदवार से जमीन का पेपर लिया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी बताएं कि बद्री पूर्वे का अमित कुमार से क्या रिश्ता है और वे बद्री पूर्वे से कौन- सा कागज ले रहे थे. ललन सिंह ने कहा की इन लोगों को जमीन लेने में भी शर्म नही आयी. चुनाव के बाद सारे कागज बाहर आयेंगे और राजद का अस्तित्व खत्म हो जायेगा.

ललन सिंह ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा- तेजस्वी और उनका पूरा परिवार अकूत संपत्ति बनाने के चक्कर में…

ललन सिंह ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कौन- सी जनता की भलाई की बात करते हैं. तेजस्वी और उनका पूरा परिवार अकूत संपत्ति बनाने के चक्कर में है. वे कहते हैं कि नीतीश कुमार हमारे परिवार को दूसरे लोगों से गाली दिलवाते हैं. तेजस्वी बताएं कि कौन आपको गाली देता है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन