ePaper

Bihar Election News: तेजस्वी यादव से घबरा कर NDA नेताओं को हो रहा है कोरोना , RJD के दिग्गज नेता का अजब दावा

Updated at : 30 Oct 2020 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election News: तेजस्वी यादव से घबरा कर NDA नेताओं को हो रहा है कोरोना , RJD के दिग्गज नेता का अजब दावा

Bihar Election News: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह राजद नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि एनडीए के नेताओं को हो रहे कोरोना की वजह है राजद नेता तेजस्वी यादव से घबराहट

विज्ञापन

Bihar Election News 2020: बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह राजद नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि एनडीए के नेताओं को हो रहे कोरोना की वजह है राजद नेता तेजस्वी यादव से घबराहट. गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के प्रति बिहार में लोगों का प्रेम और उनकी सभाओं में उमड़ रहे जन सैलाब को देख कर एनडीए के बड़े नेता घबरा गये हैं. Bihar Chunav 2020 Live News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.

कहा कि तेजस्वी के सामने उनकी रैली फीकी रह जा रही है, अब ऐसे में वे लोग कोरोना संक्रमण का बहाना बना कर खुद को घर में कैद कर ले रहे हैं, ताकि फजीहत न उठानी पड़े. महागठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता से एनडीए के नेता घबरा गये हैं. बिहार के युवाओं ने तेजस्वी को अपना नेता मान लिया है, जो 10 नवंबर के बाद साफ हो जायेगा.

Also Read: Bihar Election 2020 LIVE Update: मुंगेर गोलीकांड पर चिराग ने किया सीएम नीतीश पर वार, बोले- पता करें कि किस के निर्देश पर गोलियां चलीं

बता दें कि जदयू से राजनीति में लंबी पारी खेलने वाले उदय नारायण चौधरी कभी नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे. हालांकि वक्‍त के साथ हालात बदले और अब वह महागठबंधन की तरफ से ताल ठोक रहे हैं. चौधरी जद (यू) से एक प्रमुख दलित नेता थे और 1990-95 तक इमामगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. इसके बाद फिर 2000–2015 तक इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से 2015 के चुनाव हार गए थे.

इस बार फिर से वह मांझी के खिलाफ गया की इमामगंज सीट से मैदान में उतरे. पहले चरण के मतदान में दोनों नेताओं की किस्मत आवीएम में कैद हो चुकी है. उदय नारायण चौधरी ने 2005-2015 से बिहार विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. इसके साथ ही वे पद संभालने वाले बिहार के पहले दलित शख्‍स बने थे.

Also Read: Bihar Election News: इमरान प्रतापगढ़ी गा रहे थे ‘एक वादे को निभाने को…’ तभी मंच भरभरा कर गिर गया, देखें Video

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन