Bihar Election 2020: राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, कहा-हम झूठ बोलना नहीं जानते,ना कभी सीखेंगे!

Bihar Election 2020: बिहार में नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की भी दौर जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर तंज कसा है.
Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के रण का आज आगाज हो गया है, पहले चरण में राज्य के 71 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता जारी है. वहीं दूसरी तरफ सूबे में नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की भी दौर जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर तंज कसा है.
हम सरकार चलाना जानते हैं,
आपके मन की बात जानते हैं,
हाँ, हम झूठ बोलना नहीं जानते,
ना कभी सीखेंगे!बदलाव की राह पर बिहार की जनता के ज़बरदस्त जोश को सलाम! pic.twitter.com/waufPk5S4l
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 28, 2020
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि हम सरकार चलाना जानते हैं, आपके मन की बात जानते हैं,हाँ, हम झूठ बोलना नहीं जानते,ना कभी सीखेंगे! उन्होंने आगे कहा कि बदलाव की राह पर बिहार की जनता के ज़बरदस्त जोश को सलाम. वहीं पश्चिमी चंपारण की रैली में राहुल गांधी ने PM मोदी को किसानों के मुद्दे पर घेरा. राहुल गांधी ने कहा- आमतौर पर दशहरे में रावण का पुतला जलाया जाता है, लेकिन देश में पहली बार पंजाब में किसानों ने नरेन्द्र मोदी, अंबानी और अडानी का पुतला जलाया.
बता दें कि पहले चरण के मतदान के दौरान राहुल गांधी ने जो ट्वीट किया था उसको लेकर बीजेपी चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करया है. पहले चरण के मतदान के पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, ”इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए. बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएँ. आज_बदलेगा_बिहार”. राहुल के इस ट्वीट पर विवाद हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




